बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन के करियर के सितारे इन दिनों बुलंदियों के शिखर पर हैं। हिंदी से लेकर साउथ सिनेमा तक के निर्देशक उनके साथ काम करना चाहते हैं। हालांकि, बिग बी के करियर में भी एक समय ऐसा आया था, जब इंडस्ट्री ने उन्हें साइडलाइन कर दिया था। इसके पीछे की वजह थी बोफोर्स घोटाले में उनका नाम आना। वितरकों ने उनकी फिल्में खरीदने से इनकार कर दिया था और कई फिल्म अभिनेता, निर्देशक और निर्माता ने उनके साथ काम करने से साफ मना कर दिया था। हालांकि, जब उम्मीद की कोई किरण नजर नहीं आ रही थी उस वक्त बिग बी को एक ऐसे शख्स का साथ मिला जिन्होंने उन्हें 'आज का अर्जुन' बना दिया।
KC Bokadia: जब इंडस्ट्री ने अमिताभ पर लगा दिया गुनहगार का ठप्पा, तब इस शख्स ने उन्हें बनाया 'आज का अर्जुन'
बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन का करियर एक वक्त पर खत्म होने के कगार पर था। हालांकि, उस मुश्किल दौर में उन्हें एक फरिश्ता मिला जिन्होंने उन्हें 'आज का अर्जुन' बना दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह शख्स कोई और नहीं बल्कि जाने-माने फिल्म निर्माता केसी बोकाडिया हैं। वह अमिताभ बच्चन के साथ चट्टान की तरह खड़े रहे और उनके डूबते करियर को बचाने में उनका साथ दिया। उन्होंने सभी को यकीन दिला दिया कि अमिताभ अभी भी बॉलीवुड के मेगास्टार हैं। जब कोई उनके साथ काम करने को तैयार नहीं था तो उन्होंने उन्हें एक फिल्म ऑफर की। फिल्म थी 'आज का अर्जुन'। सभी को लग रहा था कि फिल्म की शूटिंग रुक जाएगी या फिर अगर ये रिलीज हुई तो फ्लॉप हो जाएगी, लेकिन बोकाडिया ने इस बात को दिमाग पर हावी नहीं होने दिया और अभिनेता के साथ काम करते रहे। फिल्म रिलीज हुई और यह साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक बन गई। कथित तौर पर फिल्म ने 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
1990 में रिलीज हुई 'आज का अर्जुन' केसी बोकाडिया के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी। इस क्राइम ड्रामा में अमिताभ बच्चन के अलावा जया प्रदा, राधिका, सुरेश ओबेरॉय, किरण कुमार और अमरीश पुरी जैसे अन्य सितारे भी मुख्य भूमिका थे। फिल्म के गाने 'गोरी है कलाइयां' और 'चली आना तू पान की दुकान पर' बेहद लोकप्रिय हुए। साथ ही यह अमिताभ बच्चन के करियर में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई।
Nusrat Fateh Ali Khan: मशहूर कव्वाल नुसरत फतेह अली खान का आखिरी एल्बम, 'चेन ऑफ लाइट' इस तारीख को होगा रिलीज
किस्तूर चंद बोकाडिया उर्फ केसी बोकाडिया हिंदी फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को 'फूल बने अंगारे', 'पुलिस और मुजरिम', 'इंसानियत के देवता', 'आज का अर्जुन', 'कुदरत का कानून', 'प्यार झुकता नहीं', 'तेरी मेहरबानियां', 'नसीब अपना अपना', 'हम तुम्हारे हैं सनम' और 'प्यार जिंदगी है' जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। केसी बोकाडिया ने न सिर्फ अमिताभ बल्कि शाहरुख खान, विनोद खन्ना, अजय देवगन, अक्षय कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, सैफ अली खान, राज कुमार, सलमान खान, सनी देओल, मिथुन चक्रवर्ती और गोविंदा जैसे तमाम सितारों के साथ काम कर उनके करियर को आगे बढ़ाने में मदद की। केसी बोकाडिया ने आखिरी बार बतौर निर्देशक साल 2019 की फिल्म 'रॉकी: द रिवेंज' का निर्देशन किया था। उसके बाद से अब तक उन्होंने किसी भी फिल्म का निर्देशन किया है।
Bigg Boss OTT 3: राशन की कमी से टूटा इस प्रतियोगी के सब्र का बांध, बिग बॉस को दे दी कानूनी कार्रवाई की धमकी!
अमिताभ बच्चन की बात करें तो वह 81 की उम्र में भी पर्दे पर काफी ज्यादा सक्रीय हैं। 27 जून को अभिनेता की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ रिलीज हो रही है। इस डिस्टोपियन साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। फिल्म में बिग बी अश्वत्थामा की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा सदी के महानायक की पाइपलाइन में ‘कन्नप्पा’, ‘द राजा साब’ और ‘सलार : पार्ट 2-शौर्यांग पर्वम' जैसी फिल्में भी हैं। साथ ही उन्हें तमिल फिल्मों 'वेट्टैयन' और ‘द उमेश क्रॉनिकल्स’ में भी देखा जाएगा।
Nagarjuna: नागार्जुन के बाद दिव्यांग प्रशंसक से मिले उनके बॉडीगार्ड, धक्का देने पर मांगी माफी, मिलाया हाथ