2024 खत्म होने वाला है। साल के आखिर में दर्शकों के मनोरंजन के लिए कई शानदार फिल्में रिलीज हुई हैं। दिलचस्प बात है कि सालभर के इंतजार के बाद आखिरी महीने दिसंबर में रिलीज हुई 'पुष्पा 2' ही साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है। इसका जादू अभी तक छाया हुआ है। इसके अलावा एनिमेटिड फिल्म 'मुफासा' भी लगी हुई है। किंग खान और उनके दोनों बेटों की आवाज का जादू ही दर्शकों को खींचने के लिए काफी है। वहीं, पारिवारिक फिल्म वनवास भी हाल ही में रिलीज हुई है। शनिवार को किसका कारोबार कैसा रहा? नजर डालते हैं
Box Office Report: बाहुबली 2 की गद्दी छीनने की तरफ बढ़ी पुष्पा 2, मुफासा ने मारी दहाड़, जानें वनवास का हाल
Box Office Report: सिनेमाघरों में एक तरफ 'पुष्पा 2' छाई हुई है। वहीं, दर्शकों के मनोरंजन के लिए एनिमेटिड फिल्म 'मुफासा: दा लायन किंग' और 'वनवास' भी लगी हैं। जानते हैं शनिवार को किसने कितने कमाए?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम नहीं हो रहा पुष्पा 2 का आकर्षण
5 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा 2' का आकर्षण 17 दिनों बाद भी बरकरार है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये क्लब में शामिल हो चुकी यह फिल्म अब भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और अब सात साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ने से बस चंद कदम दूर है। उम्मीद है कि आज रविवार को यह प्रभास अभिनीत 'बाहुबली 2' की गद्दी भी हथिया लेगी।
बाहुबली को धूल चटाने को तैयार
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक कल शनिवार को 17वें दिन पुष्पा 2 ने 25 करोड़ रुपये कमाए। इसमें से 20 करोड़ रुपये की कमाई सिर्फ हिंदी पट्टी से की है। पुष्पा 2 का नेट कलेक्शन अब 1029.9 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, 2017 में रिलीज हुई एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित और प्रभास अभिनीत फिल्म 'बाहुबली 2' ने देशभर में 1030.42 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इस रिकॉर्ड को पुष्पा 2 तोड़ने वाली है।
ये खबर भी पढ़ें:
Year Ender 2024: ये हैं इस साल के सफल निर्देशक, सीधे दर्शकों के दिलों में उतरीं इनकी फिल्में, देखिए पूरी लिस्ट
'मुफासा' की चांदी
अमेरिकी एनिमेटिड फिल्म 'मुफासा' भी भारतीय दर्शकों के बीच छा गई है। 20 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ने कल शनिवार को रिलीज के दूसरे दिन और भी शानदार प्रदर्शन किया। ओपनिंग डे पर 'मुफासा' ने 8.8 करोड़ रुपये कमाए। कल दूसरे दिन फिल्म की कमाई 14 करोड़ रुपये रही। इसी के साथ दिनों दिनों का टोटल कलेक्शन 22.80 करोड़ रुपये हो गया है। उम्मीद है कि आज फिल्म रविवार की छुट्टी का भरपूर लाभ उठाएगी।
ये खबर भी पढ़ें:
Abhijeet Bhattacharya: शाहरुख से अपने रिश्तों पर खुलकर बोलें अभिजीत, कहा- हम पति-पत्नी की तरह…
'वनवास' का कैसा है हाल?
'गदर' फेम निर्देशक अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'वनवास' की कहानी दर्शकों को पसंद आई है। यह पारिवारिक फिल्म है। क्रिटिक्स से भी इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। मगर, पुष्पा 2 की चकाचौंध के बीच शायद दर्शकों का ध्यान नहीं खींच पा रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 60 लाख रुपये कमाए। कल शनिवार को दूसरे दिन इसकी कमाई 95 लाख रुपये रही। इसी के साथ टोटल 1.55 करोड़ रुपये कमाए।