फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amrin Qureshi: 'किसी भी भाषा और इंडस्ट्री में काम करने के लिए तैयार हूं', फिल्मों के चुनाव पर बोलीं अमरीन

Sun, 16 Jul 2023 11:10 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 16 Jul 2023 11:10 AM IST
विज्ञापन
Bad Boy fame Amrin Qureshi Opens Up About doing films says I am ready to work in any language and industry
अमरीन कुरैशी - फोटो : सोशल मीडिया

अमरीन कुरैशी बॉलीवुड फिल्मों के प्रसिद्ध प्रोड्यूसर साजिद कुरैशी की बेटी हैं। अभिनेत्री ने फिल्म ‘बैड बॉय’ से बॉलीवुड फिल्मों में अपना डेब्यू किया था। एक्ट्रेस के स्क्रीन पर आने से पहले ही वह लुक्स को लेकर भी काफी चर्चा में रही थीं। अभिनेत्री ने हाल ही में, साउथ के एक प्रोजेक्ट को साइन किया है। इसी क्रम में अब फिल्म में काम करने को लेकर अमरीन ने अपनी पसंद के बारे में बताया है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

Bad Boy fame Amrin Qureshi Opens Up About doing films says I am ready to work in any language and industry
अमरीन - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, एक इंटरव्यू में अमरीन ने अपने आगामी प्रोजेक्ट पर बात करते हुए कहा, 'मुझे सच में बहुत खुशी है कि साउथ इंडस्ट्री के उन बड़े बैनरों ने मुझसे संपर्क किया, जिनका साउथ सिनेमा में सिक्का चलता है। मैंने खुद को बिल्कुल भी नहीं बांधा है। अब मैं किसी भी भाषा और किसी भी इंडस्ट्री में काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।'

Katrina Kaif: जब लगातार रिजेक्शन मिलने के बाद कटरीना ने बदल लिया था नाम, फिर ऐसे मिली करियर को उड़ान

Bad Boy fame Amrin Qureshi Opens Up About doing films says I am ready to work in any language and industry
अमरीन - फोटो : सोशल मीडिया

अमरीन ने आगे कहा, 'फिल्म कोई भी हो मेरा फोकस अच्छी कहानी और अच्छी भूमिका पर होता है। अगर मुझे यह दोनों चीजें स्क्रिट में मिल जाती है तो मैं बिना देर किए फिल्म को साइन कर देती हूं। मैं बहुत खुश हूं कि अब साउथ सिनेमा में भी मुझे अपना अभिनय कौशल दिखाने का मौका मिलेगा। मैं सच में इस फिल्म में काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं।'

Saroj Amber Death: वेटरन प्रोड्यूसर सरोज अंबर का निधन, छह महीने में दूसरे बड़े झटके से टूटे महेश कोठारे

विज्ञापन
विज्ञापन
Bad Boy fame Amrin Qureshi Opens Up About doing films says I am ready to work in any language and industry
अमरीन - फोटो : सोशल मीडिया

अपने अगले बॉलीवुड प्रोजेक्ट पर अमरीन ने चुटकी लेते हुए कहा, 'मैं यहां कुछ बहुत अच्छे निर्देशकों और निर्माताओं के साथ चर्चा कर रही हूं। जैसे ही चीजें फाइनल होंगी तो मेकर्स द्वारा इसकी घोषणा भी की जाएगी। अभी मैं केवल इकोलोन प्रोडक्शंस के विशाल राणा के साथ एक हिंदी प्रोजेक्ट की पुष्टि कर सकती हूं।'

Mrunal Thakur: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मुरीद हुईं मृणाल ठाकुर, बोलीं- वहां हर किरदार को मिलती है अहमियत

विज्ञापन
Bad Boy fame Amrin Qureshi Opens Up About doing films says I am ready to work in any language and industry
अमरीन - फोटो : सोशल मीडिया

अमरीन ने इंडस्ट्री में अपनी सफलता का श्रेय अपने फैंस को भी दिया और कहा,'मैं अपने सभी प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहती हूं ,जिन्होंने मेरे पहले प्रदर्शन की सराहना की और मुझ पर विश्वास किया। मैं उनसे वादा करती हूं कि उन्हें कभी निराश नहीं करूंगी।'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed