फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: चेन्नई के बाद अब इस शहर में होगा 'ब्रह्मास्त्र' का इवेंट, करण जौहर ने दिया अपडेट

Fri, 26 Aug 2022 11:53 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 26 Aug 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra film pre release event organised in hyderabad producer karan johar give big update
करण जौहर, ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' अगले महीने रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर रोज कोई न कोई अपडेट आता रहता है। पिछले दिनों वह अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए चेन्नई पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ डायरेक्टर एस एस राजामौली, अभिनेता नागार्जुन भी पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ आलिया भट्ट मौजूद नहीं थी। हालांकि इस दौरान वह अपनी पत्नी के बारे में भी बात करते नजर आए थे। 

Brahmastra film pre release event organised in hyderabad producer karan johar give big update
ब्रह्मास्त्र का पोस्टर, अयान मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में रणबीर कपूर की नई फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर एक नया अपडेट सामने आ रहा है। जिसमें बताया गया है कि ब्रह्मास्त्र को लेकर नया इवेंट कहां होने वाला है। करण जौहर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि फिल्म को लेकर अगला इवेंट कहां होने वाला है। बता दें कि फिल्म की रिलीज से पहले ये इवेंट हैदराबाद में आयोजित होने वाला है।


Brahmastra film pre release event organised in hyderabad producer karan johar give big update
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म का ये इवेंट कैसा होगा और इसमें कौन-कौन मौजूद होगा इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि इस बारे में शनिवार यानि कल अपडेट साझा किया जाएगा। बता दें कि चेन्नई से पहले ब्रह्मास्त्र की टीम ने दिल्ली में अपनी फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज किया था। बता दें कि ये फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा नागार्जुन, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra film pre release event organised in hyderabad producer karan johar give big update
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ब्रह्मास्त्र देखने के बाद एसएस राजामौली ने अयान मुखर्जी की खूब तारीफ की थी। हालांकि ब्रह्मास्त्र टीम का साथ देने के बाद बायकॉट गैंग एसएस राजामौली से नाराज हो गया है। लोगों का मनना है कि यह निर्माताओं की साजिश है। ताकि लोग एस एस राजामौली की बातों से प्रभावित होकर फिल्म देखने जा सकें। बता दें कि यह फिल्म तीन पार्ट में रिलीज होगी, जिसका पहला पार्ट रिलीज के लिए तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed