फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: करण जौहर ने शेयर किया वानर अस्त्र का धांसू एक्शन सीन, शाहरुख के कैमियो को लेकर फैंस हुए एक्साइटेड

Thu, 01 Sep 2022 06:42 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 01 Sep 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra: Karan Johar share a clip of vanarastra in a fighting scene, fans cheers for Shah Rukh Khan Cameo
ब्रह्मास्त्र में वानर अस्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है और हर गुजरते दिन के साथ इसकी चर्चाएं जोरों पर हैं। गुरुवार को फिल्म के निर्माता करण जौहर ने फिल्म से एक छोटी सी क्लिप साझा की, जिसमें 'वानर अस्त्र' का धांसू एक्शन सीन दिखाया गया। फिल्म में शाहरुख खान के कैमियो करने की खबरें हैं, ऐसे में फैंस इस क्लिप को देखने के बाद और भी एक्साइटेड हो गए हैं।

Brahmastra: Karan Johar share a clip of vanarastra in a fighting scene, fans cheers for Shah Rukh Khan Cameo
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से वानर अस्त्र की छोटी सी क्लिप शेयर की है। इसके साथ करण ने लिखा, 'वानर अस्त्र की असाधारण शक्ति सिर्फ 8 दिनों में सामने आएगी! 9 सितंबर को ब्रह्मास्त्र थिएटर में।' इस क्लिप में वानर अस्त्र और एक शख्स के बीच में जबरदस्त एक्शन दिखाया गया है। क्लिप में किसी का भी चेहरा तो नहीं दिखाई देता है, लेकिन कई लोग बॉडी को देखकर कयास लगा रहे हैं कि यह शाहरुख खान ही हैं।

Brahmastra: Karan Johar share a clip of vanarastra in a fighting scene, fans cheers for Shah Rukh Khan Cameo
ब्रह्मास्त्र के अस्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

वानर अस्त्र के फिल्म से सामने आए इस छोटे से एक्शन सीन ने ही दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है और वह करण की पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शाहरुख खान बहुत ही शानदार लग रहे हैं', तो एक ने लिखा, 'ये शाहरुख खान ही हैं'। वहीं, कुछ ने सवाल किया कि क्या वानर अस्त्र शाहरुख खान ही हैं? इसके अलावा कुछ लोग फिल्म के अभी से फ्लॉप होने की बात कह रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra: Karan Johar share a clip of vanarastra in a fighting scene, fans cheers for Shah Rukh Khan Cameo
शाहरुख खान की यह फोटो हुई थी वायरल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फिल्म में शाहरुख खान के वानर अस्त्र का किरदार निभाने की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन बीते दिनों 'ब्रह्मास्त्र' से शाहरुख खान का लुक आउट हो गया था। सोशल मीडिया पर वायरल होते वीडियो में शाहरुख खून से लथपथ और आग के बीच में धांसू अवतार में नजर आए थे। वहीं, मौनी रॉय ने भी एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख के कैमियो की बात कही थी। ज्ञात हो कि अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र' में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और मौनी रॉय मुख्य भूमिका में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed