फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: रोंगटे खड़े कर देगा 'ब्रह्मास्त्र' में मौनी रॉय का लुक, यहां देखिए 'अंधेरे की रानी' की पहली झलक

Tue, 14 Jun 2022 10:02 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 14 Jun 2022 10:02 AM IST
विज्ञापन
Brahmastra: Mouni Roy First Look Before Trailer release of Amitabh Bachchan Nagarjuna Ranbir Kapoor ALia Bhatt film
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड स्टार्स रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर कल यानी 15 जून को रिलीज होने वाला है। ट्रेलर के रिलीज होने से पहले फिल्म के मेकर्स एक-एक करके कभी अभिनेताओं के कैरेक्टर का पोस्टर रिलीज कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म से अमिताभ बच्चन और नागार्जुन का लुक सामने आया था। वहीं अब करण जौहर ने मौनी रॉय का मोशन पोस्टर शेयर कर दिया है।

Brahmastra: Mouni Roy First Look Before Trailer release of Amitabh Bachchan Nagarjuna Ranbir Kapoor ALia Bhatt film
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से मौनी रॉय का लुक रिवील करते हुए एक मोशन पोस्टर भी जारी किया गया है। फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस पोस्टर को साझा करते हुए ने लिखा, 'कर ले सबको वश में अपने, अंधेरे की रानी है। ब्रह्मास्त्र को हासिल करना, यह जुनून ने ठानी है | मिलिए डार्क फोर्सेस की लीडर से... हमारी मिस्टीरियस क्वीन ऑफ डार्कनेस... जुनून!'

Brahmastra: Mouni Roy First Look Before Trailer release of Amitabh Bachchan Nagarjuna Ranbir Kapoor ALia Bhatt film
ब्रह्मास्त्र फिल्म में अमिताभ बच्चन - फोटो : insta

फिल्म में अमिताभ बच्चन निभाएंगे गुरु का किरदार
अमिताभ बच्चन का किरदार गुरु है। धर्मा प्रोडक्शन्स द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्टर में अमिताभ बच्चन, सफेद दाढ़ी और बालों में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में अभिनेता के चेहरे पर दो जगह चोट के निशान हैं, जिनसे खून निकल रहा है। उनके हाथ में एक तलवार भी है जिसे उन्होंने धारदार जगह से पकड़ा हुआ है। निर्माता ने अभिनेता का लुक जारी करते हुए लिखा, 'गुरू है गंगा ज्ञान की । काटे भाव का पाश, गुरू उठा ले अस्त्र जब । करे पाप का नाश'.....एक ऐसी रोशनी जिसमें है...अंधेरे को हराने की शक्ति।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra: Mouni Roy First Look Before Trailer release of Amitabh Bachchan Nagarjuna Ranbir Kapoor ALia Bhatt film
नागार्जुन अक्किनेनी ब्रह्मास्त्र में - फोटो : insta

कैसा है नागार्जुन का कैरेक्टर?
फर्स्ट-लुक पोस्टर में, घायल नागार्जुन हवा में अपनी मुट्ठी बांधे, गुस्से में लाल होते नजर आ रहे हैं। वह उस शक्ति को दर्शा रहे हैं जो उनके पास है। अभिनेता फिल्म में अनीश की भूमिका निभा रहे हैं जो नंदी अस्त्र की शक्ति या 1000 नंदियों की शक्ति रखता है। भारतीय पौराणिक कथाओं के अनुसार, नंदी एक बैल है, जो भगवान शिव का वाहन है।

विज्ञापन
Brahmastra: Mouni Roy First Look Before Trailer release of Amitabh Bachchan Nagarjuna Ranbir Kapoor ALia Bhatt film
ब्रह्मास्त्र फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

टीजर में ऐसा था अन्य कलाकारों का लुक
हाल ही में अयान मुखर्जी ने अपनी साई-फाई फिल्म ब्रह्मास्त्र का टीजर जारी किया है। टीजर में मौनी और रणबीर के बीच जंग सी होती दिख रही है। मौनी राय का अंदाज भी काफी क्रूर लग रहा है। रणबीर कपूर खून से लथपथ नजर आ रहे हैं तो वहीं आलिया भट्ट काफी सहमी सी लग रही हैं। Brahmastra Starcast Look: फैंस ने देखी 'ब्रह्मास्त्र' के टीजर में शाहरुख खान की झलक, नेगेटिव किरदार में नजर आएंगी ये अभिनेत्री?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed