प्यार की चाशनी में डुबो देने वाली आवाज के बादशाह जुबिन नौटियाल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी आवाज के जादू से कई फिल्मों के संगीत में चार चांद लगाने वाले जुबिन नौटियाल 14 जून को अपना जन्मदिन मनाते हैं। देश के मशहूर प्लेबैक सिंगर के रूप में मशहूर जुबिन नौटियाल जब गाते हैं तो उनका आवाज युवाओं के दिल को छू जाती है। अपने चेहरे पर हल्की मुस्कान लिए अपनी गायकी से लोगों को दीवाना बनाने वाले जुबिन का उत्तराखंड से गहरा नाता है। यहां तक कि आइफा के बाद सीएम पुष्कर धामी ने भी हाल ही में उनकी सराहना की थी।
Jubin Nautiyal Birthday: उत्तराखंड के लाल ने मुंबई में बिखेरा आवाज का जादू, एआर रहमान की सलाह पर स्कूल टीचर से ली ट्रेनिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुबिन नौटियाल को वैसे तो ज्यादातर हमेशा रोमांस भरे अंदाज में गाने के गाते ही सुना जाता है लेकिन 'मेरा मां के बराबर कोई नहीं' गाना गाकर सबको भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। ये गाना लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। सिंगर जुबिन नौटियाल ने बतौर गायक 10 से 12 साल पहले एक रियलिटी शो एक्स फैक्टर के जरिए मुंबई में गायकी की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि इससे पहले भी वह छोटी उम्र मे ही अपने होम टाउन में एक अलग पहचान बना चुके थे।
उत्तराखंड से है जुबिन का खास कनेक्शन
गायक जुबिन नौटियाल का जन्म 14 जून 1989 में उत्तराखंड के देहरादून में हुआ था। जहां जुबिन की मां पॉलिटिक्स में खासा सक्रिय हैं, वहीं उनके पिता एक कारोबारी हैं, लेकिन जुबिन ने गायकी में अपना करियर बनाने की ठानी और आज अपनी आवाज से अलग मुकाम पर हैं।
बचपन से थी संगीत में दिलचस्पी
जुबिन नौटियाल की बचपन से ही संगीत खासा दिलचस्पी थी। उन्होंने देहरादून सेंट जोसेफ स्कूल से 8वीं की पढ़ाई करते समय ही अपने सबजेक्ट में संगीत को भी चुना था, और यहीं से अपने भविष्य की नींव डालना शुरू कर दी थी।
एआर रहमान की सलाह पर वापस लौटे देहरादून
सिंगर जुबिन नौटियाल साल 2007 में मुंबई आए थे, लेकिन इस दौरान भी वह सिंगिंग की ट्रेनिंग के साथ ही वह काम की तलाश भी किया करते थे। इसी तरह से एक बार उनकी मुलाकात दिग्गज संगीतकार एरआर रहमान से हुई और तब उन्होंने जुबिन की आवाज की तारीफ करने के साथ ही उन्हें अपनी आवाज पर कुछ साल और मेहनत करने की सलाह भी दी।