{"_id":"5b124f4e4f1c1ba06e8b5ed6","slug":"brahmastra-next-schedule-amitabh-bachchan-shares-selfie-with-ranbir-kapoor-and-alia-bhatt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग से पहले दांत चमका रहे थे बिग बी, आलिया-रणबीर को करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग से पहले दांत चमका रहे थे बिग बी, आलिया-रणबीर को करना पड़ा इंतजार
Sat, 02 Jun 2018 02:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
amitabh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। एक दिन पहले जहां बिग बी ने फैशन के मामले में रणवीर सिंह को खुली चुनौती दी थी तो वहीं अब वह अपनी सेल्फी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सेल्फी में बिग बी के साथ 'ब्रह्मास्त्र' की टीम नजर आ रही है।
2 of 5
ranbir amitabh
अमिताभ बच्चन के हाथ में इस समय दो बड़े बजट की फिल्में हैं। एक ओर जहां वह आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में नजर आएंगे तो वहीं दूसरी ओर अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखेंगे। 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग का पहला शिड्यूल मार्च में पूरा हो चुका था वहीं अब फिल्म की पूरी स्टारकास्ट दूसरे शिड्यूल की तैयारियों में जुट गई है।
3 of 5
Brahmastra
सीनियर बच्चन ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा - 'हम लोग ब्रह्मास्त्र की तैयारियों में जुट गए हैं। आलिया, रणबीर और अयान तैयार हैं। मैं अपने ब्रश किए हुए दांतों के प्रचार में लगा हूं।' बिग बी के इस पोस्ट के बाद उनकी इस तस्वीर पर लाखों लोग कमेंट कर चुके हैं। ज्यादातर लोगों ने कहा 'आप जैसे हैं बिल्कुल अच्छे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Brahmastra
'ब्रह्मास्त्र' फिल्म के पहले शिड्यूल की शूटिंग मार्च में बुल्गारिया में हुई थी। जानकारी के मुताबिक पहले शिड्यूल में सिर्फ रणबीर कपूर, आलिया और मौनी रॉय शामिल थे। वहीं अब इस फिल्म के दूसरे शिड्यूल में अमिताभ बच्चन भी शूटिंग करेंगे। दूसरे शिड्यूल की शूटिंग की तैयारियों के बीच बिग ने सोशल मीडिया पर कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Brahmastra
आपको बता दें, इस फिल्म की शूटिंग के दौरान से ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा था। यह दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट किए गए। यहां तक कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन में यह दोनों एक्टर एक साथ पहुंचे थे। इंटरव्यू के दौरान रणबीर-आलिया अपने क्रश की बात को भी कई बार स्वीकार कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।