फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra Day 12: बॉक्स ऑफिस पर रहेगा ‘ब्रह्मास्त्र’ का जलवा कायम! 12वें दिन एडवांस बुकिंग में की इतनी कमाई

Tue, 20 Sep 2022 09:18 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 20 Sep 2022 09:18 AM IST
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva Advance Booking  Day 12 Ranbir Kapoor Alia Bhatt starrer Box Office Collection
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था और फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। वहीं, दूसरे वीकएंड पर फिल्म 200 करोड़ क्लब में भी शामिल हो गई। अब फिल्म के 12वां दिन के एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।

Brahmastra Part One Shiva Advance Booking  Day 12 Ranbir Kapoor Alia Bhatt starrer Box Office Collection
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' ने 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म में अस्त्रों की दुनिया को दिखाया गया है और इसके साथ ही कमाल के वीएफएक्स भी दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। फिल्म को लेकर शुरुआत से ही बायकॉट की मांग की जा रही थी, लेकिन रिलीज के बाद से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।

Brahmastra Part One Shiva Advance Booking  Day 12 Ranbir Kapoor Alia Bhatt starrer Box Office Collection
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ने दूसरे शनिवार को 15.38 करोड़ रुपये कमाए, तो रविवार को 16.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, अब सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में कमी आई है और इसने 4.80 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, बात करें एडवांस बुकिंग की तो फिल्म ने 11वें दिन एडवांस बुकिंग में 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया था और 12वें दिन आए शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म की एडवांस बुकिंग का ग्रॉस कलेक्शन 1.11 करोड़ रुपये रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva Advance Booking  Day 12 Ranbir Kapoor Alia Bhatt starrer Box Office Collection
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

एडवांस बुकिंग हिंदी में 46,963 टिकट बिके हैं और 1.02 करोड़ का कलेक्शन हुआ है। वहीं, तेलुगू में 4,036 टिकट बिके और 6.7 लाख का कलेक्शन हुआ। इसके अलावा तमिल में 943 टिकट बिके और 1.89 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ है। ऐसे में कुल मिलकर 12वें दिन 5,19,432 टिकट की बिक्री हुई है। बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी मुख्य भूमिका में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed