फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahesh Bhatt: शादीशुदा महेश भट्ट को परवीन बाबी से हो गया था प्यार, परिवार को छोड़ रहने लगे थे एक्ट्रेस के साथ

Tue, 20 Sep 2022 08:58 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 20 Sep 2022 08:58 AM IST
विज्ञापन
Film Director Mahesh Bhatt Birthday Special Know His Love Story With Parveen Babi
महेश भट्ट-परवीन बाबी - फोटो : सोशल मीडिया

महेश भट्ट फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म निर्देशकों में शुमार हैं। वह अपनी फिल्मों में नए प्रयोग करने के लिए जाने जाते हैं। अपने अब तक के फिल्मी करियर में महेश भट्ट ने 'अर्थ', 'आशिकी', 'सारांश' जैसी एक से बढ़कर एक फिल्में बनाई हैं। निर्देशक ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1970 में आई डॉक्यूमेंट्री 'संकट' से की थी। लेकिन, फिल्मों से ज्यादा चर्चा उनकी निजी जिंदगी की रही है। एक दौर था, जब महेश भट्ट अपने दौर की दिग्गज सिने तारिका परवीन बाबी के प्यार में दीवाने थे। दोनों की मोहब्बत के चर्चे जमाने भर में मशहूर हो गए थे। आज महेश भट्ट का जन्मदिन है। आइए जानते हैं महेश भट्ट और परवीन बाबी की लव स्टोरी...

Film Director Mahesh Bhatt Birthday Special Know His Love Story With Parveen Babi
परवीन बाबी, महेश भट्ट - फोटो : social media

परिवार को छोड़ परवीन के साथ रहने लगे थे
परवीन बाबी से आंखे चार होने से पहले महेश भट्ट को लोरिएन ब्राइट से प्यार हुआ था। लोरिएन महेश भट्ट की जिंदगी में उनकी जीवन संगिनी बनकर आईं। जी हां, दोनों ने शादी की और इनके दो बच्चे हुए। जिंदगी और परिवार दोनों खुशहाल थे कि अचानक महेश भट्ट का दिल परवीन बाबी पर आ गया। बता दें कि यह वो दौर था, जब परवीन बाबी बहुत बड़ी स्टार थीं। महेश भट्ट परवीन बाबी के प्यार में इस कदर दीवाने हो गए कि परवीन बाबी के लिए उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ दिया और उनके साथ लिव इन में रहने लगे। महेश भट्ट ने एक बातचीत में कहा था कि उनका रिलेशनशिप परवीन बॉबी के साथ साल 1977 के दौरान शुरू हुआ था।

Film Director Mahesh Bhatt Birthday Special Know His Love Story With Parveen Babi
महेश भट्ट - फोटो : Social Media

इस बीमारी की गिरफ्त में आ गई थीं परवीन बाबी
रिपोर्ट्स के मुताबिक महेश भट्ट के साथ रोमांस के दौरान ही परवीन बाबी को मानसिक बीमारी शुरू हुई थी, जिसे महेश भट्ट ने अपने कई इंटरव्यू में पैरानायड स्कित्जोफ्रेनिया बताया है। महेश भट्ट अक्सर अपने और परवीन बाबी के रिश्ते पर बात करते रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान महेश भट्ट ने अपने और परवीन के रिश्ते को लेकर कई राज खोले थे। साथ ही उनकी मौत पर दुख भी जताया था। महेश भट्ट ने बताया था, 'एक दिन जब मैं घर लौटा तो देखा कि परवीन फिल्म का कॉस्ट्यूम पहने घर के एक कोने में बैठी हैं, उनके हाथ में चाकू था। मुझे देखते हुए परवीन ने चुप रहने का इशारा किया। दरवाजा बंद कर दो कोई हमें मार देगा। उस वक्त मैं समझ गया कि मैंने उसे खो दिया। इस घटना के बाद से परवीन अक्सर ही ऐसी हरकतें करने लगीं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Film Director Mahesh Bhatt Birthday Special Know His Love Story With Parveen Babi
परवीन बाबी - फोटो : Instagram

महेश भट्ट पर लगे थे आरोप
महेश भट्ट उनका इलाज अच्छे से अच्छे डॉक्टर्स से करवाने लगे। तमाम इलाज के बावजूद परवीन की बीमारी ठीक होने का नाम नहीं ले रही थी। परवीन की ऐसी स्थिति देखकर उन्हें कमरे में ही बंद रखा जाने लगा। उन्हें मीडिया और पब्लिक की नजरों से दूर रखना पड़ा। इस दौरान तभी महेश भट्ट पर भी कई तरह के आरोप लगने लगे। लोगों का कहना था कि महेश ने परवीन का इस्तेमाल किया। अपने फायदे के लिए परवीन के स्टारडम और रुतबे का इस्तेमाल किया और अब वे उन्हें ठीक नहीं होने देना चाहते। एक बार महेश आधी रात में ही परवीन के घर से निकल गए। परवीन ने उन्हें रोकना चाहा, आधे कपड़ों में ही वो सड़क पर दौड़ती रहीं, लेकिन महेश नहीं रुके। अब महेश उनके घर और जिंदगी से जा चुके थे। इस तरह एक फिल्म के सेट पर शुरू हुआ दोनों का रिश्ता, फिल्मी कहानी की तरह ही खत्म हो गया। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed