फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra Box Office Week 2: ब्रह्मास्त्र की कमाई में 67 फीसदी की गिरावट, नहीं छू पाई 250 करोड़ का आंकड़ा

Fri, 23 Sep 2022 01:17 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 23 Sep 2022 01:17 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva box Office Collection Week 2 Ranbir Kapoor Alia Bhatt Ayan Mukherji Amitabh Bachchan
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'ब्रह्मास्त्र' ने बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्तों का समय पूरा कर लिया है। पहले सप्ताह के मुकाबले दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जी हां, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन-शिवा' के कलेक्शन में 67 फीसदी की कमी आई है। जिसकी वजह से 410 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 14 दिनों में 250 करोड़ रुपये तक का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। बता दें कि केवल हिंदी भाषी राज्यों में ही नहीं बल्कि साउथ में भी फिल्म का कारोबार घट रहा है। यहां देखिए दूसरे हफ्ते का पूरा कलेक्शन...  Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' के लिए रणबीर कपूर ने ली कितनी फीस? अयान मुखर्जी ने किया बड़ा खुलासा

Brahmastra Part One Shiva box Office Collection Week 2 Ranbir Kapoor Alia Bhatt Ayan Mukherji Amitabh Bachchan
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऐसा रहा पहले हफ्ते का कलेक्शन
रणबीर-आलिया की फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। न सिर्फ हिंदी संस्करण ने बल्कि अन्य संस्करण ने भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। जी हां, रिपोर्ट के मुताबिक ब्रह्मास्त्र ने हिंदी बेल्ट में 156.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में फिल्म ने क्रमश: 3.68 करोड़ रुपये, 13.1 करोड़ रुपये, 0.03 करोड़ रुपये और 0.01 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन किया था।  Brahmastra 2: कैसा होगा रणबीर-आलिया की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का दूसरा पार्ट? अयान मुखर्जी ने किया बड़ा खुलासा

 
भाषा पहले हफ्ते में हुई कमाई
हिंदी 156.4 करोड़ रुपये
तमिल 3.68 करोड़ रुपये
तेलुगू 13.1 करोड़ रुपये
कन्नड़ 0.03 करोड़ रुपये
मलयालम 0.01 करोड़ रुपये
कुल 173.22 करोड़ रुपये

 
Brahmastra Part One Shiva box Office Collection Week 2 Ranbir Kapoor Alia Bhatt Ayan Mukherji Amitabh Bachchan
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दूसरे हफ्ते साउथ में नहीं पार हुआ तीन करोड़ का आंकड़ा
फिल्म के दूसरे हफ्ते की बात करें तो हिंदी के साथ-साथ साउथ में भी आलिया-रणबीर की जोड़ी का जादू नहीं चल पाया। आलम ऐसा की सात दिनों में फिल्म कन्नड़ और मलयालम भाषा में शून्य के बराबर कमाई की है। वहीं तमिल और तेलुगू संस्करण के कलेक्शन में भी भारी गिरावट देखने को मिली। नतीजा यह हुआ कि फिल्म दूसरे हफ्ते में 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा तक पार नहीं कर पाई। हालांकि, नेशनल सिनेमा डे की एडवांस बुकिंग को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म अपने तीसरे वीकएंड पर 250 करोड़ रुपये कमा लेगी।  Brahmastra Vs Baahubali 2: 'ब्रह्मास्त्र' ने बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ मारी बाजी, 15वें दिन इतने टिकट हुए बुक

 
भाषा पहले हफ्ते में हुई कमाई
हिंदी 54.85 करोड़ रुपये
तमिल 0.72 करोड़ रुपये
तेलुगू 1.85 करोड़ रुपये
कन्नड़ 0 करोड़ रुपये
मलयालम 0 करोड़ रुपये
कुल 57.42 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva box Office Collection Week 2 Ranbir Kapoor Alia Bhatt Ayan Mukherji Amitabh Bachchan
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऐसा रहा फिल्म के दूसरे हफ्ते का कलेक्शन
दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पहले हफ्ता 173.22 करोड़ रुपये
आठवां दिन 10.6 करोड़ रुपये
नौवां दिन 15.38 करोड़ रुपये
दसवां दिन 16.05 करोड़ रुपये
11वां दिन 4.65 करोड़ रुपये
12वां दिन 4 करोड़ रुपये
13वां दिन 3.57 करोड़ रुपये
14वां दिन 3.17 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता 57.42 करोड़ रुपये
कुल 230.64 करोड़ रुपये

Raju Srivastav: राजू के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- उन्होंने एक बार अपनी आंखें भी खोली थीं, लेकिन...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed