रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 227.30 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यूं तो कुछ दिनों से बॉक्स ऑफिस पर अयान मुखर्जी की फिल्म की रफ्तार धीमी हो गई है। लेकिन, 15वें दिन की एडवांस बुकिंग को देख ऐसा लग रहा है, जैसे बॉलीवुड का 'ब्रह्मास्त्र' अपने तीसरे शुक्रवार पर धमाल मचाने वाला है। जी हां, एडवांस बुकिंग रिपोर्ट की माने तो फिल्म तीसरे वीकएंड पर 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।
Brahmastra Vs Baahubali 2: रणबीर तोड़ेंगे प्रभास का रिकॉर्ड? 15वें दिन बाहुबली 2 से आगे निकलेगी ब्रह्मास्त्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या रणबीर देंगे प्रभास को पटखनी?
बता दें कि तीसरे शुक्रवार पर सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड प्रभास की 'बाहुबली 2' के नाम पर है। तकरीबन 250 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1788.06 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर तहलका मचा दिया था। यदि, फिल्म के तीसरे शुक्रवार की बात करें तो एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी बाहुबली-2 ने 10.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ऐसे सवाल यह उठता है कि क्या रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र, प्रभास की बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी?
कितनी हुई ब्रह्मास्त्र की एडवांस बुकिंग?
23 सितंबर को ब्रह्मास्त्र समेत सिनेमाघरों में लगीं कई फिल्मों की टिकट 75 रुपये में बिक रही है। यही कारण है कि लोग धड़ाधड़ बुकिंग करवा रहे हैं। सबसे ज्यादा टिकट्स रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र की बिकी हैं। एडवांस बुकिंग रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की अब तक 921016 टिकट्स बिक चुकी हैं। यानी, अयान मुखर्जी की फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। अभी एडवांस बुकिंग का समय खत्म होने में कुछ घंटे बचे हैं। फिल्म स्पॉट बुकिंग की रिपोर्ट आना भी बाकी है। ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि ब्रह्मास्त्र तीसरे शुक्रवार को बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ दे।
तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड
ब्रह्मास्त्र ने एडवांस बुकिंग के जरिए 8.25 करोड़ रुपये की कमाई कर कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस सूची में रणवीर-दीपिका की बाजीराव मस्तानी, आमिर खान की पीके व दंगल और शाहिद कपूर की कबीर सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इन सभी फिल्मों ने तीसरे शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ रुपये से कम की कमाई की है।
| फिल्म | तीसरे शुक्रवार की कमाई |
| बाहुबली 2 | 10.05 |
| बाजीराव मस्तानी | 7.49 |
| पीके | 6.85 |
| दंगल | 6.31 |
| कबीर सिंह | 5.4 |