Brahmastra: दर्शकों के लिए खुशखबरी, 100 रुपये में देख सकेंगे 'ब्रह्मास्त्र', सिर्फ इतने दिनों के लिए है यह ऑफर
बीते शुक्रवार को ब्रह्मास्त्र के लिए टिकटों की लंबी लाइन देखने के बाद अब मेकर्स ने दर्शकों को एक बड़ी सौगात दी है। फिल्म के मेकर्स ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर सोमवार 26 सितंबर से गुरुवार 29 सितंबर तक फिल्म के टिकट 100 रुपये कर दिए हैं। रविवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अयान ने इस बात की घोषणा की।
उन्होंने लिखा, 'नवरात्रि ब्रह्मास्त्र विशेष। इस योजना को लेकर उत्साहित हैं। राष्ट्रीय सिनेमा दिवस ने हमें सही टिकट मूल्य बिंदु खोजने के बारे में बहुत कुछ सिखाया है कि कैसे ज्यादा संख्या में दर्शक बड़े पर्दे पर इस फिल्म का आनंद ले सकते हैं। हम आशा करते हैं कि दर्शक इस सप्ताह ब्रह्मास्त्र का आनंद लेना जारी रखेंगे, क्योंकि कल से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है।'
Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ने फिर दिखाया अपना सिंगिंग टैलेंट, रोमांटिक गाना सुन फैंस को याद आ गए सिडनाज
गौरतलब है कि राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के मौके पर फिल्म के टिकट 75 रुपये के होने की वजह से 'ब्रह्मास्त्र' देखने के लिए बड़ा जनसैलाब उमड़ पड़ा था। मल्टीप्लेक्स के बाहर लोगों की लंबी लाइन देखने को मिली थी। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी कई तस्वीरें वायरल हुई थीं। इस फिल्म ने बीते शुक्रवार को कुल 10.79 करोड़ की कमाई की थी। इससे पहले साल 2017 में बाहुबली 2 ऐसा कमाल दिखा सकी थी। एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने तब 10.05 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Urfi Javed: हद से ज्यादा बोल्ड कपड़े पहनकर फिर एयरपोर्ट पहुंचीं उर्फी जावेद, बोलीं- टिकट दिखाऊं क्या