{"_id":"6329c53aed83de4c4079486f","slug":"brahmastra-part-two-dev-alia-bhatt-said-deepika-padukone-would-be-perfect-for-amrita-character","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र पार्ट-2' में कौन निभाएगा अमृता का किरदार? आलिया ने बताई अपनी पसंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र पार्ट-2' में कौन निभाएगा अमृता का किरदार? आलिया ने बताई अपनी पसंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 20 Sep 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म की जबरदस्त कमाई ने बॉलीवुड में नई जान भर दी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अब तक 220.75 करोड़ की कमाई कर ली है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार देखकर दिग्गज अंदाजा लगा रहे हैं कि आने वाले समय में फिल्म 300 करोड़ का बिजनेस आसानी से कर लेगी।
2 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के पहले पार्ट को देखने के बाद लोग अब इसके आगे की कहानी देखने के लिख काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस इस फिल्म के अगले भाग को लेकर नई-नई थियोरी दे रहे हैं। इस बीच रणबीर और आलिया ने फिल्म के दूसरे भाग पर खुलकर बात की है।
'ब्रह्मास्त्र' भाग 2 में देव और अमृता की भूमिका के बारे में बात करते हुए आलिया ने कहा, 'अभी, कोर टीम के बाहर कोई नहीं जानता कि देव और अमृता कौन हैं। इन किरदारों को कौन निभाएगा, इस पर अटकलें लगाना अच्छा है, लेकिन इस बारे में अभी किसी को भी कुछ नहीं पता।' इसके अलावा, जब उनसे पूछा गया कि वह अमृता के रूप में वह किसे देखना चाहती हैं? इस पर आलिया ने कहा, 'अमृता के लिए दीपिका पादुकोण निश्चित रूप से! वह भव्य और तेजस्वी हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं, रणबीर ने कहा कि इस ट्रायलॉजी में देव और अमृता अब तक के सबसे दिलचस्प किरदार हैं। उन्होंने कहा: कि जो भी एक्टर इस किरदार को निभाएगा उसके लिए यह बहुत रोमांचक होने वाला है। बता दें कि इस फिल्म को आज के समय के हिसाब से बनाया गया है। फिल्म में गजब का वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। निर्देशक अयान मुखर्जी भी फिल्म के दूसरे भाग को लेकर काफी उत्साहित हैं। हाल ही में उन्होंने यह जानकारी दी थी कि साल 2025 तक इस फिल्म को रिलीज करने की तैयारी की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।