फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के खिलाफ दिखा बीएमसी का अनोखा अंदाज, आप भी जरूर देखें ये पोस्टर्स

Tue, 05 May 2020 04:37 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 05 May 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
Brihanmumbai Municipal Corporation Shared Bollywood posters Against Covid 19 Coronavirus
कोरोना के खिलाफ बीएमसी द्वारा साझा किए गए पोस्टर - फोटो : BMC

पूरे देश में कोरोना के खिलाफ जंग जारी है। अभी तक जहां 46 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं तो वहीं 1568 लोगों की मौत भी हो चुकी है। हालांकि अच्छी बात ये है कि 12727 लोगो कोरोना को मात भी दे चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है। इस बीच  बृहन्मुंबई महानगरपालिका (Brihanmumbai Municipal Corporation) ने लोगों को जागरुक करने का अनोखा तरीका निकाला है। 

Brihanmumbai Municipal Corporation Shared Bollywood posters Against Covid 19 Coronavirus
कोरोना के खिलाफ बीएमसी द्वारा साझा किए गए पोस्टर - फोटो : BMC

फिल्म अमर प्रेम में राजेश खन्ना ने कहा था, 'पुष्पा.. मुझसे ये आंसू नहीं देखे जाते, आई हेट टियर्स।' इस सुपरहिट डायलॉग से प्रेरित होकर बीएमसी ने 'पुष्पा आई लव मास्क.. इसे पहन डालो' का पोस्टर बनाया है। इसके साथ ही मास्क के फायदे भी बताए हैं।

Brihanmumbai Municipal Corporation Shared Bollywood posters Against Covid 19 Coronavirus
कोरोना के खिलाफ बीएमसी द्वारा साझा किए गए पोस्टर - फोटो : BMC

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली ब्वॉय का सुपरहिट गाना है 'अपना टाइम आएगा' और इस गाने से प्रेरित होकर इस पोस्टर पर लिखा है 'आपका टाइम आएगा'। इस पोस्ट के साथ ही शौचालय और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर दूरी बनाए रखने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brihanmumbai Municipal Corporation Shared Bollywood posters Against Covid 19 Coronavirus
कोरोना के खिलाफ बीएमसी द्वारा साझा किए गए पोस्टर - फोटो : BMC

'मेरे पास बंगला है, गाड़ी है, बैंक बैलेंस है... तुम्हारे पास क्या है?... मेरे पास, 'मां' है...  फिल्म 'दीवार' का वह फेमस डायलॉग बॉलीवुड के उन चंद डायलॉगों में से है जिसे शायद ही कोई भूल सके। अमिताभ बच्चन और शशि कपूर के बीच हुए इस संवाद को बीएमसी ने अपने अंदाज में इस्तेमाल किया है। पोस्टर में लिखा है 'मेरे पास गाड़ी है, बंगला है, मकान है... तुम्हारे पास क्या है।' इसके बाद लिखा है 'मेरे पास टेस्ट के रिजल्टस हैं।' इस पोस्टर से बीएमसी ने कुछ लक्षणों के महसूस होने से तुरंत मेडिकल हेल्प लेने की बात कही है।

विज्ञापन
Brihanmumbai Municipal Corporation Shared Bollywood posters Against Covid 19 Coronavirus
कोरोना के खिलाफ बीएमसी द्वारा साझा किए गए पोस्टर - फोटो : BMC

साल 2003 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'डरना मना है' रिलीज हुई थी। उस फिल्म के आधार पर इस पोस्टर में लिखा है 'डरना और थूकना... दोनों मना है।' वहीं पोस्टर में कुछ और अहम जानकारियां भी दी गई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed