कोरोना वायरस (Coronavirus) से जंग जीत चुकीं बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (kanika kapoor) को अपने बच्चों की याद सता रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने तीनों बच्चों की तस्वीरें शेयर कर लिखा है कि वह उन्हें बहुत याद कर रही हैं। दरअसल कनिका के तीनों बच्चे लंदन में रहते हैं।
कनिका कपूर को सता रही लंदन में रह रहे बच्चों की याद, कोरोना से ठीक होने के बाद रह रहीं लखनऊ में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेबी डॉल गाने से मशहूर हुईं कनिका ने कम उम्र में ही शादी कर अपना घर बसा लिया था। शादी के वक्त उनकी उम्र 18 साल थी। शादी वह लंदन चली गई और वहां तीन बच्चों को जन्म दिया। बता दें कनिका अपने तीनों बच्चों की अकेले ही परवरिश कर रही हैं जिनसे मिलने के लिए वो लगातार लंदन जाती रहती हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on
कनिका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही खबरों में हैं। अब उनका Covid-19 टेस्ट नेगेटिव आ चुका है। हालांकि सोशल मीडिया पर उन्हें कोरोना संक्रमित होने के बाद भी पार्टी करने की वजह से खूब ट्रोल किया गया। इस मामले में कनिका पर दूसरों की जान खतरे में डालने सहित आईपीसी की धारा 188, 269 और 270 के तहत केस दर्ज किया गया था।
कोरोना से जंग जीतने के बाद कनिका ने सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखा था। इस नोट में उन्होंने सफाई देते हुए लिखा, 'मैं जानती हूं कि मेरे बारे में कई कहानियां बनाई गई हैं। इनमें से ज्यादातर कहानियां इसलिए बनीं क्योंकि मैं अब तक चुप थी, लेकिन मैं इसलिए चुप नहीं थी क्योंकि मैं गलत थी।
उन्होंने आगे लिखा था- मैं बस इस बात का इंतजार कर रही थी कि लोगों तक सच्चाई अपने आप पहुंचे। मुझे पता है कि लोगों तक गलत जानकारी पहुंचाई गई है। मैं अपने परिवारवालों, दोस्तों और समर्थिकों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जो इस मुश्किल समय में भी मेरे साथ खड़े रहे और मुझे समझा।' कोरोना से ठीक होने के बाद पुलिस ने गायिका को 30 अप्रैल की सुबह 11 बजे सरोजनी नगर पुलिस स्टेशन तलब भी किया था।