फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टूटे रिश्ते: सान्या मल्होत्रा ने बताया अपने ब्रेकअप का दर्द, कहा- खुद को मानसिक तौर पर मजबूत कर रही हूं

Tue, 30 Nov 2021 10:11 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 30 Nov 2021 10:11 AM IST
विज्ञापन
Broken relationships: Sanya Malhotra told the pain of her breakup said I am strengthening myself mentally
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मीनाक्षी सुंदरेश्वर में नजर आ रही हैं। इस फिल्म के सामने आने के बाद से ही वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप और प्यार पर आधारित इस फिल्म में सान्या के साथ अभिमन्यु दसानी भी दिखाई दिए। लोगों को फिल्म की कहानी काफी पसंद भी आ रही है। बीते कुछ समय से अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सान्या ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान अपने टूटे रिश्ते के बारे में बात की। 

उन्होंने एक वेबसाइट से अपने रिलेशनशिप और उसके दर्द भरे ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वे भी इस दर्द से गुजर चुकी हैं और अब खुद को मानसिक तौर पर मजबूत करने पर काम कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि, "मुझे लगता है कि हर किसी के लिए ब्रेकअप बहुत मुश्किल वक्त होता है। लेकिन मुझे इस वक्त ने खुद पर काम करने के लिए प्रेरित किया है। 

Broken relationships: Sanya Malhotra told the pain of her breakup said I am strengthening myself mentally
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

सान्या ने बताया कि वह भी ब्रेकअप के दर्द से गुजर चुकी है। उन्होंने कहा कि, "मेरा ब्रेकअप बहुत दर्द से भरा था। चार साल लंबा, लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप, ये तब शुरू हुआ जब मैं दिल्ली में ही रहती थी।”

Broken relationships: Sanya Malhotra told the pain of her breakup said I am strengthening myself mentally
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

सान्या आगे कहती हैं कि जिस समय हमने अलग होने को फैसला लिया, उस वक्त लॉकडाउन लग गया और मैं मुंबई में अकेले थी। हालांकि, इस मुश्किल समय में मैंने खुद को संभाला, उनको समझा और खुद पर काम किया। साल 2020 मेरे लिए खुद को ठीक करने का एक अच्छा साल था।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Broken relationships: Sanya Malhotra told the pain of her breakup said I am strengthening myself mentally
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे बताया कि, "हम सबको प्यार के बारे में जो सबसे बड़ा झूठ कहा जाता है वह यह है कि खुद से प्यार जरूरी नहीं है। जैसे हम बॉलीवुड में देखते है कि एक इंसान प्यार के लिए दूसरे के पीछे दौड़ता है। लेकिन असल में ये आपके अंदर ही है।"

विज्ञापन
Broken relationships: Sanya Malhotra told the pain of her breakup said I am strengthening myself mentally
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों अभिनेत्री एक क्राइम थ्रिलर फिल्म में काम कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता बॉबी देओल और विक्रांत मैसी भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह अगले साल मई में रिलीज होने वाली HIT द फर्स्ट केस फिल्म में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता राजकुमार राव काम कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed