फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिनेमा के 106 साल के इतिहास को भारी नुकसान, 31 हजार फिल्मों की ओरिजनल रील हुई नष्ट

Mon, 18 Mar 2019 09:47 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 18 Mar 2019 09:47 AM IST
विज्ञापन
cag report reveals 31000 films reel destroyed
bollywood celebrities - फोटो : social media

पाथेर पंचाली, मदर इंडिया, मेरा नाम जोकर, आवारा और कागज के फूल जैसी क्लासिकल फिल्मों की ओरिजनल कॉपी अब आप दोबारा नहीं देख पाएंगे। साल 2017 में ऐसी खबरें आईं कि हजारों फिल्मों की ओरिजनल रील गायब हो गई है। अब कैग (CAG) यानी नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।

cag report reveals 31000 films reel destroyed
indian cinema - फोटो : file photo

कैग की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार (NFAI) में रखी करीब 31 हजार फिल्मों की ओरिजनल रील और कैन खो गई है या फिर नष्ट हो गई है। कैग ने 1 मई 2015 से 30 सितंबर 2017 के बीच एनएफएआई के रिकॉर्ड की जांच कर ये बताया है। बता दें कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एनएफएआई की स्थापना की थी, जिसका उद्देश्य सिनेमा की विरासत को सुरक्षित बचाकर रखना था।

cag report reveals 31000 films reel destroyed
india cinema - फोटो : file photo
एनएफएआई के पास भारतीय सिनेमा के 106 साल के इतिहास की तमाम डीवीडी, किताबें, पोस्टर, चित्र, ऑडियो सीडी, डिस्क रिकॉर्ड और वीडियो कैसेट्स हैं। कैग की रिपोर्ट में बताया गया है कि किताबों का भौतिक सत्यापन किया गया था लेकिन ऑडियो सीडी, डिस्क रिकॉर्ड और वीडियो कैसेट्स की जांच नहीं की गई थी। ये पूरी रिपोर्ट एक आरटीआई कार्यकर्ता ने हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
cag report reveals 31000 films reel destroyed
indian cinema - फोटो : file photo

रिपोर्ट में कहा गया है कि एनएफएआई के रजिस्टर के मुताबिक, साल 2016-17 में 1,32,000  फिल्मों के रील या कैन थे जबकि बाद में ठेकेदारों के बिलों और भुगतान से पता चला कि केवल 1,00,377  रील के डिब्बे बचे हैं। जिससे पता चलता है कि 31,263 रील या कैन खो गए हैं या तो नष्ट हो गए हैं।

विज्ञापन
cag report reveals 31000 films reel destroyed
cinema hall - फोटो : file photo

इस जानकारी के सामने आने के बाद ये बात बिल्कुल साफ है कि एनएफएआई के ढीले रवैये की वजह से अब दर्शकों को वो फिल्में कभी नहीं देखने को मिल सकेंगी, जो पूरी दुनिया में अपना नाम कमा चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed