फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सबसे आखिर में Cannes पहुंचीं ऐश्वर्या सब पर पड़ीं भारी, ग्रैंड एंट्री के आगे दीपिका-प्रियंका भी फीके

Mon, 20 May 2019 08:56 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 20 May 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
cannes 2019 aishwarya rai first look with aradhaya bachchan
aishwarya rai - फोटो : social media

फ्रांस में चल रहे 72वें कान फिल्म फेस्टिवल में दीपिका-प्रियंका के बाद ऐश्वर्या राय का इंतजार हो रहा था। रेड कार्पेट पर जब ऐश्वर्या राय ने वॉक किया तो सभी उनके आगे फीके नजर आए। ऐश्वर्या से पहले अभी तक दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, हुमा कुरैशी, डायना पेंटी, हिना खान और मल्लिका शेरावत रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेर चुके हैं।

cannes 2019 aishwarya rai first look with aradhaya bachchan
aishwarya rai - फोटो : social media

ऐश्वर्या राय ने इस दौरान येलो और ग्रील कलर का फिशकट गाउन पहना। वन साइडेड स्लीव वाली इस मरमेड ड्रेस में ऐश्वर्या बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने साइड पार्टिंग कर बालों को खुला रखा वहीं न्यूड लिपस्टिक से उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया। ऐश्वर्या ने इस दौरान कोई ज्वैलरी कैरी नहीं की। उनकी ड्रेस जीन लुइस सबाजी (Jean Louis Sabaji) ने तैयार की है।

cannes 2019 aishwarya rai first look with aradhaya bachchan
aishwarya rai - फोटो : social media

खास बात ये है कि ऐश्वर्या एक बार फिर बेटी आराध्या के साथ कान पहुंची हैं। आराध्या ने ऐश्वर्या से मैचिंग करते हुए येलो कलर की ड्रेस पहनीं। इस दौरान बेटी के साथ ऐश्वर्या मस्ती करते हुए नजर आईं, वो आराध्या का हाथ पकड़कर उसे घुमाने लगीं। पिछले साल भी ऐश्वर्या की ऐसी ही तस्वीर सामने आई थी जब वो बेटी का हाथ थामकर चल रही थी।

View this post on Instagram

OMGGGG I CAN’T BREATH UGH SHE LOOKS SO FUCKING GOOD I’M CRYING😭😍✨!!

A post shared by @ aishwaryarai.news on

विज्ञापन
विज्ञापन
cannes 2019 aishwarya rai first look with aradhaya bachchan
aishwarya rai - फोटो : social media

ऐश्वर्या पहली बार साल 2002 में कान फिल्म फेस्टिवल पहुंची थीं। वो अपनी फिल्म देवदास के प्रमोशन के लिए कान गई थीं और तब से हर साल उनका कान में जाने का सिलसिला जारी है। उस वक्त ऐश्वर्या के साथ देवदास में उनके को-स्टार शाहरुख खान और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली भी साथ में थे।

विज्ञापन
cannes 2019 aishwarya rai first look with aradhaya bachchan
aishwarya rai - फोटो : social media

ऐश्वर्या इंटरनेशनल कॉस्मेटिक प्रोडक्ट लॉरियल को प्रमोट करती हैं। लॉरियल पिछले कई सालों से कान का ब्यूटी पार्टनर है। भारत से ऐश्वर्या राय लॉरियल की ब्रांड एंबेसडर है। इसी वजह से ऐश्वर्या को कान में ब्रांड लॉरियल की तरफ से इनवाइट किया जाता है, ताकि वो वहां आकर लॉरियल के ब्यूटी प्रोडक्ट का प्रचार कर सकें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed