फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rocketry: माधवन ने सात महीने तक किया स्क्रिप्ट पर काम फिर नम्बी से मिल बदला प्लान, छह बार में लिखी फिल्म की कहानी

Fri, 20 May 2022 02:24 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 20 May 2022 02:24 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Cannes 2022: R Madhavan Rewrote The Script Six Times For Rocketry: The Nambi Effect To Get Story Right
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कान फिल्म फेस्टिवल इस बार भारत के लिए तो खास है ही, आर माधवन के लिए और भी खास है। आर माधवन की पहली ही फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' का कान फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ है। फेस्टिवल में दुनिया भर से आए सिने प्रेमियों ने इस साइंस फिक्शन फिल्म का लुत्फ उठाया। ये पहली बार है जब माधवन ने अभिनय के साथ डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया है। अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट को बनाने में माधवन को बहुत समय लगा और कई कठिनाई भी हुई, लेकिन अंत में उनके हाथ सफलता लगी। उनकी इस फिल्म की तारीफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं। चालिए नजर डालते हैं आर माधवन के फिल्म बनाने के सफर पर... 

Cannes 2022: R Madhavan Rewrote The Script Six Times For Rocketry: The Nambi Effect To Get Story Right
फिल्म 'रॉकेट्री -द नांबी इफेक्ट'! - फोटो : insta

नम्बी नारायण से पहली मुलाकात
फिल्म की कहानी इसरो के पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर, भारतीय वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित है। आर माधवन ने कहा था, 'मैं भी बाकी लोगों की तरह नम्बी से मिलने से पहले बस एक ही बात जानता था। लोगों ने उनके बारे में बताया था कि एक वैज्ञानिक है, जिसपर मालदीव की एक महिला के साथ गलत संबंध रखने का आरोप लगाया गया था। उसने अपना केस लड़ा और जीत गया। लेकिन जब मैं उनसे मिला तो बहुत सी बातें पता चलीं। उनकी आंखों में गुस्सा और नाराजगी थी। वह चाहते थे कि लोगों को उनके साथ जो गलत हुआ वो पता चले।'

Cannes 2022: R Madhavan Rewrote The Script Six Times For Rocketry: The Nambi Effect To Get Story Right
'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट'

माधवन और महादेवन होने वाले थे सह-निर्देशक
फिल्म की शुरुआत 2017 में हुई थी, उस समय ये जानकारी सामने आई थी कि फिल्म का निर्देशन अनंत महादेवन करेंगे। एक साल की रिसर्च के बाद 2018 में फिल्म बनाने की औपचारिक घोषणा की गई, जिसमें आर माधवन और अनंत महादेवन सह निर्देशक के रूप में शामिल होने की जानकारी दी गई। लेकिन बाद में महादेवन इससे बाहर हो गए और आर माधवन ने अकेले ही निर्देशक की कमान संभाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cannes 2022: R Madhavan Rewrote The Script Six Times For Rocketry: The Nambi Effect To Get Story Right
आर माधवन - फोटो : Instagram

छह बार लिखी स्क्रिप्ट
इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर सात महीने तक काम करने के बाद आर माधवन ने फिर से पूरे स्क्रिप्ट लिखी थी। एक इंटरव्यू के दौरान माधवन ने बताया, ‘जब नारायणन ने बताया कि उन्होंने नासा फेलोशिप अर्जित की है और 1969 में प्रतिष्ठित प्रिंसटन विश्वविद्यालय में भी उन्हें स्वीकार कर लिया गया था तो सात महीने तक स्क्रिप्ट पर काम करने के बाद मैंने कहानी को फिर से लिखा। उस समय मुझे बस इतना पता था कि मुझे अपनी स्क्रिप्ट को फेंकना होगा, और मैंने ऐसा ही किया। और मुझे खुशी है कि मैंने ऐसा किया।’ माधवन ने यह भी बताया कि इस फिल्म के लिए उन्होंने छह स्क्रिप्ट लिखी हैं।

विज्ञापन
Cannes 2022: R Madhavan Rewrote The Script Six Times For Rocketry: The Nambi Effect To Get Story Right
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट में आर माधवन - फोटो : social media

इन देशों में हुई फिल्म की शूटिंग
'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' फिल्म की शूटिंग जुलाई 2019 में पूरी हो गई थी और ट्रेलर 2021 में अप्रैल फूल डे पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म को आर माधवन की डायरेक्टोरियल डेब्यू के साथ माधवन की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है। वहीं, फिल्म की शूटिंग भी कई देशों में हुई है, जिनमें भारत, जॉर्जिया, फ्रांस, कनाडा, सर्बिया और रूस शामिल हैं। अब फिल्म 1 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed