बिजनेस रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' से प्रसिद्ध हुए को-फाउंडर और सीईओ अमन गुप्ता कान फिल्म फेस्टिवल के 76वें संस्करण में रेड कार्पेट पर चलने वाले पहले भारतीय उद्यमी बने हैं। जिसे लेकर वे काफी उत्साहित हैं, उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने कहा कि उन्हें भारत का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि असली अनुभव एक सपने के सच होने जैसा था। उनके साथ उनकी पत्नी प्रिया डागर भी थीं।
Cannes 2023: रेड कार्पेट पर चलने वाले पहले भारतीय उद्यमी बने अमन गुप्ता, बोले- 'गर्व महसूस हो रहा है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमन गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर चलने वाले भारत के पहले आंत्रप्रॉनर बनने में गर्व महसूस हो रहा है। कभी-कभी आप सपना देखते हैं और वे सच हो जाते हैं। कभी-कभी आपको ये नहीं पता होता है कि भगवान ने आपके लिए क्या स्टोर कर रखा है। मैंने कभी भी इसका सपना नहीं देखा था, लेकिन इसे जीना एक खूबसूरत एहसास है। भगवान का शुक्रिया। जिंदगी को शुक्रिया।'
अमन ने आगे लिखा, मैंने हमेशा ऐश्वर्या राय समेत सेलिब्रिटीज को यहां रेड कार्पेट पर देखा था, लेकिन कभी नहीं सोचा था कि मुझे भी ये अवसर मिलेगा। अगर मैं कर सकता हूं, तो आप भी कर सकते हैं।"टीवी शो में उनके सह-शार्क अनुपम मित्तल ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'अच्छे लोग ... प्रतिनिधित्व करते हैं।'
यह भी पढ़ें: एनसीबी ने वानखेड़े को लगाई फटकार, कहा- चैट पेश करना नियमों का है उल्लंघन
अब बात करते हैं अमन गुप्ता और प्रिया डागर के 'कांस' लुक की। आंत्रप्रॉनर ने रेड कार्पेट के लिए ऑल ब्लैक लुक चुना। उन्होंने ब्लैक सूट बूट में वॉक किया। वहीं, उनकी लेडी लव प्रिया डागर ने स्काई ब्लू कलर का थाई हाई स्लिट गाउन पहना था। स्टेटमेंट ज्वेलरी और इयररिंग्स के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया था।
यह भी पढ़ें: 'सत्यप्रेम की कथा' का पोस्टर जारी, एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आए कार्तिक और कियारा
उधर, अभिनेत्री डायना पेंटी - जिन्हें आखिरी बार अक्षय कुमार-स्टारर 'सेल्फी' में देखा गया था ने भी रेड कार्पेट पर वापसी की। वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा कान में जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सफेद टी-शर्ट, काली पैंट, काली टोपी और स्लिंग स्लिंग पहने अभिनेत्री रविवार सुबह मुंबई से फ्रांस के लिए रवाना हुईं।
यह भी पढ़ें: मनोज बाजपेयी ने शाहरुख खान की तारीफ में पढ़े कसीदे तो खुश हुए फैंस, बोले- आप जैसा कोई नहीं