फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Case Toh Banta Hai: अनिल कपूर पर लगा अपने योगा ट्रेनर से ज्यादा फिट होने का आरोप, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

Wed, 03 Aug 2022 04:40 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 03 Aug 2022 04:40 PM IST
विज्ञापन
Case Toh Banta Hai: Anil Kapoor Reacts on that he looks fitter than his yoga trainer at the age of 65
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की फिटनेस को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। 65 साल की उम्र में भी वह यंग एक्टर्स को अपनी फिटनेस से मात देते हैं। जल्द ही अनिल कपूर कॉमेडी ट्रायल रूम शो ‘केस तो बनता है’ में नजर आएंगे, जिसमें वह विभिन्न आरोपों का सामना करेंगे। शो का ट्रेलर जारी हो गया है, जो काफी मजेदार लग रहा है।

Case Toh Banta Hai: Anil Kapoor Reacts on that he looks fitter than his yoga trainer at the age of 65
अनिल कपूर, रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर में दिखाया गया है कि अनिल कटघरे में मौजूद हैं। जहां रितेश देशमुख और वरुण शर्मा वकील की भूमिका निभा रहे हैं और कुशा कपिला जज की भूमिका निभा रही हैं। कुशा अनिल से पूछती है कि इतने युवा दिखने के लिए वह इन दिनों किस तरह के योग का अभ्यास कर रहे हैं कि उनके योगा ट्रेनर के भी कम से कम 10-12 बाल सफेद हैं, लेकिन उनके कोई नहीं है। इस पर अनिल ने इन आरोपों से इनकार किया और कहा, 'नहीं मेरा एक सफेद बाल है।'

Case Toh Banta Hai: Anil Kapoor Reacts on that he looks fitter than his yoga trainer at the age of 65
अनिल कपूर, रितेश देशमुख,कुशा कपिला - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा शो के लेकर अनिल कहते हैं, 'जब मैंने पहली बार शो के बारे में सुना था तो मेरा यही कहना था कि अगर कभी कोई कोर्ट रूम है जिसमें मैं अतिथि बनना चाहता हूं, तो वह कॉमेडी का कोर्ट रूम है। इस शो के कलाकारों की कॉमिक टाइमिंग, अतरंगी इल्जाम (मजेदार आरोप), उनकी पंच लाइन सब बहुत बढ़िया है। मेरा केस तो बन गया है शो पर, आप देखो मिनी टीवी पर, कितना सही, कितना गलत!'

विज्ञापन
विज्ञापन
Case Toh Banta Hai: Anil Kapoor Reacts on that he looks fitter than his yoga trainer at the age of 65
केस तो बनता है - फोटो : सोशल मीडिया

'केस तो बनता है' एक कॉमेडी शो है, जिसमें बॉलीवुड की हस्तियां कटघरे में मजेदार आरोपों का सामना करती नजर आती हैं। अमेजन मिनी टीवी पर प्रसारित होने वाले इस शो को आप अमेजन शॉपिंग एप पर फ्री में देख सकते हैं। अनिल कपूर वाला एपिसोड 5 अगस्त को एक्सक्लूसिव तौर पर प्रीमियर होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed