फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेक न्यूज शेयर कर लोगों में बेचैनी पैदा कर रहे हैं सेलेब्स, लिस्ट में अमिताभ और रजनीकांत का भी नाम

Fri, 10 Apr 2020 05:21 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 10 Apr 2020 05:21 AM IST
विज्ञापन
Celebrities are creating uneasiness among people by sharing fake news Amitabh and Rajinikanth named in the list
Amitabh and Rajinikanth - फोटो : Social Media

घरों में सीमित आम नागरिकों तक सोशल मीडिया से ढेरों अपुष्ट और गलत सूचनाएं पहुंच रही हैं। मुश्किलें तब और बढ़ जाती हैं जब फिल्म कलाकार और सेलिब्रिटीज भी ऐसी ही कोई सूचना साझा करते हैं। हजारों-लाखों आम नागरिक उसे आधिकारिक और सत्य मान लेते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन, रजनीकांत और मोहनलाल जैसे कलाकारों ने कई गलत सूचनाएं व खबरें साझा की थीं। ऑल्टन्यूज के प्रतीक सिन्हा ने बताया कि लोग सेलिब्रिटीज को पूजते हैं, जब यही बड़े नाम वाले गलत सूचनाएं साझा करते हैं तो यह बेहद घातक हो जाता है। खासतौर से मौजूदा समय में, जहां गलत सूचनाओं की वजह से लोगों की जान तक जा रही है।

Celebrities are creating uneasiness among people by sharing fake news Amitabh and Rajinikanth named in the list
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने एक फोटो रिट्वीट किया, जिसमें कहा गया कि पीएम मोदी द्वारा लाइट बंद कर घरों में दीपक जलाने की अपील के बाद अंतरिक्ष से भारत चमकता नजर आया, दुनिया में अंधेरा रहा। यह फेक पोस्ट था।

Celebrities are creating uneasiness among people by sharing fake news Amitabh and Rajinikanth named in the list
Rajinikanth - फोटो : Social Media

रजनीकांत
रजनीकांत ने वीडियो अपलोड किया, जिसे ट्विटर ने गलत करार देकर डिलीट कर दिया। इसमें दावा था कि वायरस खत्म होने में 14 घंटे लगते हैं। पीएम मोदी के 22 मार्च के एक दिन के जनता कर्फ्यू से वायरस की तीसरी स्टेज को रोका जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebrities are creating uneasiness among people by sharing fake news Amitabh and Rajinikanth named in the list
मोहनलाल
मोहनलाल
मलयाली सुपरस्टार मोहनलाल ने कहा, जनता कर्फ्यू से एक दिन पहले थाली बजाने से वायरस मारा जाएगा।
विज्ञापन
Celebrities are creating uneasiness among people by sharing fake news Amitabh and Rajinikanth named in the list
किरण बेदी (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

किरण बेदी
पुडुचेरी की राज्यपाल किरण बेदी ने मुर्गियों का वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि इनका जन्म कोरोना वायरस की वजह से नकारे गए अंडों से हुआ है। 

सर्जरी ने बिगाड़ दिया था सलमान की हीरोइन का चेहरा, ससुर के एक बयान की वजह से उठानी पड़ी शर्मिंदगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed