फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: बिन शादी के पेरेंट्स बने ये बॉलीवुड सितारे, बच्चों के साथ अकेले ही बसाई अपनी नई दुनिया

Thu, 11 Jan 2024 10:46 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 11 Jan 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Celebrities Who Became Parents Before Marriage Sakshi Tanwar Karan Johar Sushmita Sen Tusshar Kapoor Ekta
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला

आज की दुनिया में लोगों के लिए शादी कोई अहम विषय नहीं है। बिना शादी के भी लोग अपनी जिंदगी को काफी बेहतर ढंग से जीते हैं। बॉलीवुड भी इस ट्रेंड से अछूता नहीं रहा है। बी-टाउन में ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्होंने बगैर शादी किए पेरेंट्स बनने की राह चुनी है। माता-पिता बनना किसी के लिए भी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास होता है। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सरोगेसी से लेकर अडॉप्शन तक का रास्ता अपनाते हुए अपने जीवन में नन्हें कदमों का स्वागत किया है। आइए जानते हैं।

Celebrities Who Became Parents Before Marriage Sakshi Tanwar Karan Johar Sushmita Sen Tusshar Kapoor Ekta
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर
एक दमदार कमबैक के बाद करण जौहर अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर अपना ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। करण फिल्म निर्माता होने के साथ-साथ दो बच्चों के पिता भी हैं। साल 2017 में करण ने सरोगेसी के जरिए अपने जुड़वा बच्चों यश और रूही का स्वागत किया था। करण दोनों की वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं।
Celebrities Who Became Parents Before Marriage Sakshi Tanwar Karan Johar Sushmita Sen Tusshar Kapoor Ekta
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन
पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी एक्टिव हैं। सुष्मिता सेन ने 24 साल की उम्र में बिना शादी के अपनी बड़ी बेटी रेने को गोद लिया था। इसके दस साल बाद सुष्मिता ने अपनी छोटी बेटी अलीजे को गोद लिया था। सुष्मिता का मानना है कि दोनों बेटियों को गोद लेना उनका अब तक का सबसे अच्छा फैसला था।

फैंस को भाया 'फाइटर' में ऋतिक रोशन का झुर्रियों वाला लुक, लोगों ने किंग खान की डंकी से कर दी तुलना
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Celebrities Who Became Parents Before Marriage Sakshi Tanwar Karan Johar Sushmita Sen Tusshar Kapoor Ekta
तुषार कपूर - फोटो : social media
तुषार कपूर
अभिनेता तुषार कपूर ने अडॉप्शन की जगह सरोगेसी का सहारा लिया था। अभिनेता ने 2016 में सरोगेसी के माध्यम से अपने बेटे लक्ष्य का स्वागत किया था। तुषार ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मैं शादी तो बाद में भी कर सकता हूं लेकिन फैमिली स्टार्ट करने के लिए मैं देर नहीं करना चाहता था।
विज्ञापन
Celebrities Who Became Parents Before Marriage Sakshi Tanwar Karan Johar Sushmita Sen Tusshar Kapoor Ekta
एकता कपूर
भाई तुषार की तरह ही एकता कपूर ने भी सरोगेसी का सहारा लिया था। एकता कपूर साल 2019 में मां बन गईं। एकता सिंगल पैरेंट बनने के बाद से काफी खुश हैं और अक्सर ही अपने बेटे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
 

फिर बदली गई 'मेट्रो इन दिनों' की रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed