फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood stars: ये सितारे अपनी निजी जिंदगी को नहीं करना चाहते हैं पब्लिक, इसलिए सोशल मीडिया से करते हैं परहेज

Thu, 11 Jan 2024 08:28 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेन्मेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेन्मेंट डेस्क अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 11 Jan 2024 08:28 PM IST
विज्ञापन
celebrities who is not using social media Ranbir Kapoor Rekha Rani Mukherjee Jaya Bachchan saif ali khan
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के सितारों से लेकर आम आदमी तक, मौजूदा समय में लगभग हर कोई सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा है। फिल्मी सितारे अपनी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा करते हैं। सोशल मीडिया पर इन सितारों के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं और इन्हें पोस्ट साझा करने के अलग से पैसे भी मिलते हैं। वहीं, कुछ ऐसे बॉलीवुड स्टार्स हैं जो सोशल मीडिया पर नहीं हैं। उनको अपनी निजी बातें यूं पब्लिक के साथ साझा करना पसंद नहीं है। आज हम ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में जानेंगे यहां। 
celebrities who is not using social media Ranbir Kapoor Rekha Rani Mukherjee Jaya Bachchan saif ali khan
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया
रेखा 
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम रेखा का है। अपने जमाने की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री रेखा आज भी किसी सोशल मीडिया साइट पर नहीं हैं। बॉलीवुड की तमाम अवॉर्ड फंक्शन की जान और अपनी अलग स्टाइल के लिए जानी जाने वाली रेखा, सोशल मीडिया से खुद को दूर रखती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेखा को अपनी निजी जिंदगी को पब्लिक करना पसंद नहीं है, इसलिए उन्होंने किसी भी सोशल नेटवर्किंग साइट पर कोई अकाउंट नहीं बनाया है। 
celebrities who is not using social media Ranbir Kapoor Rekha Rani Mukherjee Jaya Bachchan saif ali khan
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
रानी मुखर्जी 
'कुछ-कुछ होता है' से लेकर 'मर्दानी' जैसी सुपरहिट फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली, रानी मुखर्जी को भी सोशल मीडिया पसंद नहीं है। पिछले दिनों 'कॉफी विद करण सीजन 8 ' में रानी कहा था, 'मैं फोन से जितनी दूरी हो सके, बनाए रखना चाहती हूं। मुझे अपने बारे में या अपनी बेटी के बारे में दुनिया को हर अपडेट देना पसंद नहीं है।' गौरतलब है कि आज तक रानी मुखर्जी की बेटी की तस्वीर किसी भी सोशल मीडिया साइट पर नहीं साझा की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
celebrities who is not using social media Ranbir Kapoor Rekha Rani Mukherjee Jaya Bachchan saif ali khan
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
जया बच्चन 
एक तरफ जहां अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वहीं, उनकी पत्नी और अपने जमाने की बेहतरीन अदाकारा जया बच्चन आज भी सोशल मीडिया पर नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें सोशल मीडिया पर समय बिताना, समय की बर्बादी लगती है। 
विज्ञापन
celebrities who is not using social media Ranbir Kapoor Rekha Rani Mukherjee Jaya Bachchan saif ali khan
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान 
सैफ अली खान ने भी सोशल मीडिया से आज तक दुरी बनाए रखी है। सोशल मीडिया पर उनको अपनी निजी जिंदगी के बारे में बातें करना पसंद नहीं है, लेकिन उनके ठीक विपरीत उनकी पत्नी और बॉलीवुड स्टार करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। करीना अपनी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खुशी को अपने फैंस के साथ साझा करती हैं। अपने दोनों बेटों की तस्वीरों के अलावा, करीना सैफ अली खान की भी तस्वीरें और उनसे जुड़ी बातों को सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताती रहती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed