फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Celebs: इन सितारों ने सहा अपने बच्चों को खोने का दर्द, बुरी तरह टूट गए थे सेलेब्स

Thu, 27 Oct 2022 12:28 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 27 Oct 2022 12:28 PM IST
विज्ञापन
Celebrities Who Have Lost Their Child from Govinda to B Praak
शेखर सुमन, गोविंदा, बी प्राक - फोटो : social media

कलाकार जब पर्दे पर उतरते हैं तो उन्हें देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल होता है कि उनकी जिंदगी में भी कोई दर्द हो सकता है। फिल्मी सितारों की चकाचौंध भरी दुनिया से तो हर कोई वाकिफ होता है, लेकिन इस दुनिया के पीछे भी एक दुनिया है, जो है सितारों कि वो निजी जिंदगी। जिसके बारे में बहुत ही कम लोगों को बता होता है। सितारों को भी अपनी जिंदगी में कई बार दुखों का सामना करना पड़ता है लेकिन वह अक्सर बस मुस्कुराते नजर आते हैं। ऐसे ही कई सेलेब्स हैं जिन्हें अपने बच्चों को खोने का दर्द सहना पड़ा था।



Bimbisara: ओटीटी पर 'बिम्बिसार' ने मचाया धमाल, महज 48 घंटे में 10 करोड़ मिनट स्ट्रीम की गई फिल्म

Celebrities Who Have Lost Their Child from Govinda to B Praak
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता गोविंदा, जिन्होंने न सिर्फ अपने शानदार अभिनय से बल्कि दमदार कॉमिक टाइमिंग से भी दर्शकों को खूब मनोंरंजन किया है। अभिनेता को असल जिंदगी में भी हमेशा बस हंसते और लोगों को हंसाते देखा जा जाता है। उनकी पत्नी भी अपने बेबाक और मजाकिया अंदाज के लिए जानी जाती हैं। गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के दो बच्चों हैं, हालांकि कम ही लोगों को पता है कि इससे पहले भी उनकी एक बेटी थी और जन्म के चार महीने बाद उसका निधन हो गया था, जिससे गोविंदा बुरी तरह टूट गए थे।

Celebrities Who Have Lost Their Child from Govinda to B Praak
शेखर सुमन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता शेखर सुमन को भी लोगों को हंसाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में हर तरह के किरदार अदा किए हैं। हमेशा हंसते मुस्कुराते नजर आने वाले शेखर सुमन भी इस दौर से गुजर चुके हैं। उनके बड़े बेटे आयुष को दिल से संबंधित कोई बड़ी बीमारी थी और महज 11 साल की उम्र में उनके बेटे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebrities Who Have Lost Their Child from Govinda to B Praak
आशा भोंसले - फोटो : social media

अपनी सुरीली आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाली आशा भोंसले भी इस दर्द से गुजर चुकी हैं। गायिका ने एक नहीं बल्कि अपने दो-दो बच्चों को खोने का दर्द सहा है। आशा भोंसले के सबसे बड़े बेटे का नाम हेमंत था, वहीं बेटी का नाम वर्षा था। अक्टूबर 2012 में 56 साल की उम्र में वर्षा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं गायिका के बेटे हेमंत का साल 2015 में कैंसर की वजह से निधन हो गया।

विज्ञापन
Celebrities Who Have Lost Their Child from Govinda to B Praak
कबीर बेदी अपने बच्चों के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म अभिनेता कबीर बेदी भी इस दौर से गुजर चुके हैं। उस समय अभिनेता बुरी तरह से टूट गए थे, जब उनके 26 साल के बेटे सिद्धार्थ ने खुदकुशी कर ली थी। बताया गया था कि उनके बेटे को डिप्रेशन की समस्या थी, जिसका काफी इलाज भी करवाया गया लेकिन वह इससे नहीं उबर पाए और एक दिन ऐसा आया जब अभिनेता कबीर बेदी को जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द सहना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed