फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebrity Divorce: ऋतिक-सुजैन से आमिर-किरण तक, इन कपल्स ने शादी के सालों बाद तलाक लेकर फैंस को किया हैरान

Tue, 18 Jan 2022 09:32 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 18 Jan 2022 09:32 PM IST
विज्ञापन
Celebrity Divorce From Hrithik Roshan sussanne khan to Aamir khan kiran rao these bollywood couples divorced after years of marriage
सेलिब्रिटी तलाक - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार्स अपनी शादी में खूब ताम-झाम करते हैं। उनकी शादी काफी ग्रैंड होती है, जिसकी चर्चा फैंस के बीच भी लंबे समय तक रहती है। लेकिन बॉलीवुड सेलेब्स का तलाक भी काफी हंगामे के बीच होता है। अब तक फिल्मी दुनिया में कई ऐसे पावर कपल रह चुके हैं, जो एक समय में अपनी लव स्टोरी के जरिए फैंस को प्रभावित करते थे लेकिन उन्होंने अचानक ही तलाक का एलान करके अपने चाहने वालों को हैरानी में भी डाल दिया था।


 
हाल ही में अभिनेता धनुष और उनकी पत्नी व अभिनेता रजीनकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने अलग होने का एलान किया है। दोनों साल 2004 में शादी के बंधन में बंधे थे और अब दोनों ही अपनी 18 साल लंबी शादी को खत्म कर रहे हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ये जानकारी फैंस को दी थी, जिसके बाद मीडिया में हंगामा मच गया। हालांकि, आज हम आपको उन स्टार्स के तलाक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काफी ज्यादा सुर्खियों में रहे थे।

Celebrity Divorce From Hrithik Roshan sussanne khan to Aamir khan kiran rao these bollywood couples divorced after years of marriage
ऋतिक रोशन और सुजैन खान

ऋतिक रोशन और सुजैन खान
ऋतिक रोशन और सुजैन खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चेहते कपल माने जाते थे। दोनों ने साल 2000 में शादी रचाई थी। इसके बाद ऋतिक और सुजैन ने दो बच्चों का अपनी जिंदगी मे स्वागत भी किया। दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। साल 2013 में दोनों ने तलाक ले लिया। हालांकि, दोनों ही अपने बच्चों की वजह से दोस्ती का रिश्ता साझा करते हैं।

Celebrity Divorce From Hrithik Roshan sussanne khan to Aamir khan kiran rao these bollywood couples divorced after years of marriage
फरहान अख्तर और अधुना भबानी

फरहान और अधुना
फरहान अख्तर इन दिनों शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों शादी भी करने वाले हैं लेकिन फरहान की ये दूसरी शादी होगी। उनकी पहली शादी अधुना से हुई थी। दोनों की लव स्टोरी फिल्म 'दिल चाहता है' के सेट से शुरू हुई। इसके बाद दोनों ने शादी रचा ली। फरहान और अधुना का रिश्ता 16 साल तक चला। अचानक ही दोनों के अलग होने की खबर ने सबको हैरान कर दिया था। इनके तलाक की वजह किसी को समझ नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebrity Divorce From Hrithik Roshan sussanne khan to Aamir khan kiran rao these bollywood couples divorced after years of marriage
आमिर खान और किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान और किरण राव
आमिर खान और किरण राव भी इस लिस्ट में शामिल हैं। दोनों ने साल 2021 में अचानक ही तलाक का एलान करके हंगामा मचा दिया था। दोनों का रिश्ता 15 साल तक रहा था। आमिर खान की ये दूसरी शादी थी। 

विज्ञापन
Celebrity Divorce From Hrithik Roshan sussanne khan to Aamir khan kiran rao these bollywood couples divorced after years of marriage
सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य
सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य साउथ इंडस्ट्री के पावर कपल माने जाते थे। दोनों ने साल 2017 में गोवा में ग्रैंड शादी रचाई थी और दोनों ने चार साल बाद 2021 में तलाक ले लिया। सामंथा और नागा चैतन्य अपने तलाक की वजह से लंबे समय तक मीडिया में छाए रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed