रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई ही करेगी। इसके साथ ही कोर्ट ने अपने फैसले में पटना में दर्ज हुई एफआईआर को भी सही बताया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही साथ सितारों ने भी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है।
Sushant Singh Rajput Case: सीबीआई करेगी सुशांत केस की जांच, कंगना रनौत से अंकिता लोखंडे तक ने ऐसे जताई खुशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रह चुकीं अंकिता लोखंडे ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद ट्वीट किया। अंकिता ने ट्वीट में लिखा, ' सच्चाई की जीत हुई है।' इसके साथ ही अंकिता ने हैशटैग में इस बात का जिक्र किया कि सुशांत के न्याय के लिए पहला कदम सफल हुआ है।
Justice is the truth in action 🙏🏻
Truth wins .... #1ststeptossrjustice pic.twitter.com/2CKgoWCYIL
कंगना रनौत की टीम ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'इंसानियत की जीत हुई, सुशांत के लिए लड़ रहे हर एक वॉरियर को शुभकामनाएं।' सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले की तारीफ करते हुए कंगना ने ताली बजाने के इमोजी का भी इस्तेमाल किया है।
Humanity wins, congratulations to each one of SSR warriors, first time I felt such strong force of collective consciousness, AMAZING 👏👏👏#CBITakesOver
अक्षय कुमार ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर ट्वीट करते हुए कहा, "सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के लिए SC ने CBI जांच के आदेश दिए हैं। हमेशा सत्य की जीत हो।"
SC directs CBI to investigate Sushant Singh Rajput’s death. May the truth always prevail 🙏🏻 #Prayers
जय हो.. जय हो.. जय हो.. 👍👏🙏 #CBIForSSR #justiceforSushanthSinghRajput
— Anupam Kher (@AnupamPKher) August 19, 2020