राजा चौधरी और श्वेता तिवारी का रिश्ता बहुत बुरी तरह से खत्म हुआ था जिसके बाद से ही उनकी बेटी पलक तिवारी अपनी मां और नानी के साथ रहने लगी थीं। इस साल मार्च में राजा चौधरी अपनी बेटी से लगभग 13 साल मिले थे। हाल ही में राजा चौधरी ने अपना जन्मदिन बेटी के साथ मनाया। उन्होंने खुद से खाना भी बनाया। इस मीटिंग से राजा चौधारी को यह महसूस हुआ कि उन्हें अपनी बेटी के पास रहना चाहिए और ज्यादा वक्त बिताना चाहिए। यही वजह है कि वे मुंबई में वापिस से रहने के लिए आ गए हैं और अपने लिए काम ढूंढ रहे हैं।
सेलेब्स लाइफ: बेटी पलक के लिए मुंबई शिफ्ट हुए श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी, ढूंढ रहे हैं नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी के पास रहना चाहते हैं राजा
राजा ने मार्च में अपनी बेटी से मिलने के बाद बताया था कि ये उन्हें उनकी बेटी से मिलकर महसूस किया कि उनके भीतर उससे मिलने की कितनी तड़प थी। वे वाकई उसने अपने जीवन में चाहते हैं और यही वजह थी उन्होंने उसी रात एक फैसला कर लिया था।
मुंबई में ही रहेंगे राजा
उन्होंने एक साक्षात्कार में फैसले के बारे में बताया था कि अब वे वापिस मुंबई में ही रहेंगे और अपने एक्टिंग करियर को वापिस से शुरू कर देंगे। मुंबई में पहले से राज का एक घर है इसलिए उन्हें रहने की कोई दिक्कत नहीं है लेकिन उन्हें पैसा कमाना होगा।
काम ढूंढना है मकसद
राजा चौधरी बताते हैं कि उन्होंने अपने शरीर पर काम करना शुरू कर दिया है और टीवी, फिल्म, वेब सीरिज आदि के लिए वे ऑडिशन भी दे रहे हैं। उनका उद्देश्य पैसा कमाना या ख्याति पाना बिल्कुल भी नहीं है बल्कि वे सिर्फ मुंबई में रहने के लिए काम करना चाहते हैं ताकि वे बेटी पलक के साथ अधिक समय बिता सकें।
पलक अब बड़ी हो चुकी हैं और जल्द ही वे किसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। पलक बहुत छोटी थीं, जब उनकी मां ने ‘कसौटी जिंदगी की’ में काम करना शुरू कर दिया था। वे अब 20 साल की हो चुकी हैं और इन दिनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी सक्रिय रहती हैं।