सब्सक्राइब करें

अजीबो-गरीब: दीपिका पादुकोण ने साझा किया ऐसा डरावना वीडियो, फैंस ने पूछा- 'मस्तानी' को ये क्या हो गया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 28 Jul 2021 11:34 AM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone Shares Scary Video, Confused Netizens asked what it is
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की मस्तानी यानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दमदार अदाकारी के अलावा अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। साथ ही दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उनके फैंस उनकी एक-एक तस्वीर व वीडियो के दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शायद ही कोई ऐसी तस्वीर या वीडियो हो जिस पर फैंस का बरसकर प्यार नहीं मिलता। उनके चाहने वाले उनकी एक झलक पाने को बेकरार रहते हैं। हाल ही में दीपिका अपने एक ऐसे ही पोस्ट के कारण जबरदस्त सुर्खियों में आ गई हैं। 



दीपिका ने साझा किया ये डरावना वीडियो
दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक अजीबो गरीब वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। दीपिका ने कोई साधारण वीडियो नहीं बल्कि एक डरावना वीडियो साझा किया है। जिसे देखकर फैंस की भी ऐसी ही प्रतिक्रिया आ रही है। वहीं कुछ लोगों ने तो अटकलें लगाना शुरू कर दिया है कि दीपिका शायद किसी हॉरर फिल्म में नजर आने वाली हैं और उसकी ही झलक दिखा रही हैं।

Trending Videos
Deepika Padukone Shares Scary Video, Confused Netizens asked what it is
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram

वाकई, दीपिका की इस वीडियो को देखने के बाद यह कहना बेहद मुश्किल है कि वो वीडियो के जरिए किस ओर इशारा कर रही हैं। वीडियो की बात करें तो एक डरावनी पेंटिंग दिख रही है जिसमें दीपिका की तस्वीर लगी है और जैसे ही कैमरा फोटो फ्रेम पर जूम होता है, दीपिका की तस्वीर जिंदा हो जाती है और वह जोर- जोर से सांस लेती नजर आती हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में डरावना साउंडट्रैक चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone Shares Scary Video, Confused Netizens asked what it is
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसके तुरंत बाद अचानक से फ्रेम में दूसरी दीपिका भी नजर आती हैं जो पहली वाली दीपिका को नष्ट करके खुद टेबल पर बैठकर पोज देने लगती है। दीपिका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में भूत वाली इमोजी पोस्ट किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

Deepika Padukone Shares Scary Video, Confused Netizens asked what it is
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स एक ही सवाल कर रहे हैं कि ये क्या है समझ नहीं आया? वहीं अन्य यूजर ने कहा, 'ये क्या था और क्यों था?' हालांकि वीडियो में दीपिका को डरावने वाले लुक में देखना काफी मजेदार है। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर इस बात की भी चर्चा शुरू हो गई कि क्या दीपिका जल्द ही किसी हॉरर फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं?

विज्ञापन
Deepika Padukone Shares Scary Video, Confused Netizens asked what it is
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका ने हाल ही में साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ फिल्म 'Project K' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका शकुन बत्रा की आने वाली फिल्म में दिखाई देंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed