फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: सीडीएस को सेलेब्स की श्रद्धांजलि, विक्की-कटरीना का वीडियो वायरल, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Wed, 08 Dec 2021 08:16 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 08 Dec 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
Celebs pay tribute to CDS General Bipin Rawat Vicky Katrina wedding venue video and Katrina kaif Vicky kaushal honeymoon case against umar riaz read 10 big entertainment news
इंटरटेनमेंट न्यूज - फोटो : सोशल मीडिया

तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत का निधन हो गया है। हादसे में बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बिपिन रावत के निधन की खबर आते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। इसी बीच बॉलीवुड में भी उनके निधन पर कई सेलेब्स ने शोक व्यक्त किया है। मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट करते हुए किया, सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी एवं 11 और फौजी ऑफिसर्स के निधन की खबर सुनकर अत्यंत दुख हुआ। जनरल रावत से मिलने का सौभाग्य कई बार मिला। उनके व्यक्तित्व में गजब का दुस्साहस और देश के प्रति अथाह प्रेम था। उन से हाथ मिला कर दिल और जुबान से खुद-ब-खुद जय हिंद निकलता था। जय हिंद। इसके अलावा, फिल्म मेकर अशोक पंडित, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, कंगना रणौण, सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत कई सेलेब्स ने बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी है।



Bipin Rawat Death: सीडीएस जनरल बिपिन रावत का निधन, मनोरंजन जगत ने दी श्रद्धांजलि

Celebs pay tribute to CDS General Bipin Rawat Vicky Katrina wedding venue video and Katrina kaif Vicky kaushal honeymoon case against umar riaz read 10 big entertainment news
nick cannon - फोटो : nickcannon/instagram

टेलीविजन होस्ट और एक्टर निक जोनस इस समय बेहद मुश्किल समय का सामना कर रहे हैं। उनके सबसे छोटे बेटे जेन का निधन हो गया। उनके बेटे की उम्र महज पांच महीने थी। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने टॉक शो में दी। उन्होंने दर्शकों इस दुखद घटना के बारे में बताते हुए कहा, इस आखिरी हफ्ते में अपने सबसे छोटे बेटे को खो दिया। उसे Hydrocephalus (एक तरह का ब्रेन ट्यूमर)नाम की बीमारी थी। कैनन ने आगे कहा, यह मेरे लिए बेहद ही कठिन समय है। अपने बेटे के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, वो सिर्फ पांच महीने का था।

Hollywood: मशहूर एक्टर निक कैनन के पांच महीने के बेटे जेन का ब्रेन ट्यूमर से हुआ निधन

Celebs pay tribute to CDS General Bipin Rawat Vicky Katrina wedding venue video and Katrina kaif Vicky kaushal honeymoon case against umar riaz read 10 big entertainment news
कटरीना कैफ फैन क्लब - फोटो : Instagram

कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। इन दोनों को शादी के गठबंधन में बंधे देखने का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। दोनों जयपुर अपनी शादी के लिए अपने-अपने परिवारों के साथ रवाना हो चुके हैं। विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी का फंक्शन 7 दिसम्बर यानी की आज शुरू हो चुका है। रिपोर्ट्स की माने तो आज और कल कटरीना का मेहंदी, हल्दी और अन्य फंक्शन होंगे, जिसके बाद वो बड़े ही धूमधाम से 9 दिसम्बर को विक्की कौशल के साथ सात फेरे लेंगी। हालांकि विक्की कौशल और कटरीना कैफ अपनी शादी को हर तरह से प्राइवेट रखने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके लिए कड़ी सुरक्षा का इंतजाम भी किया गया है। बीती रात कटरीना करीब 11 बजे सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा में स्थित होटल सिक्स सेंस फोर्ट पहुंचीं। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच कटरीना के साथ उनके परिवार ने होटल में प्रवेश किया। कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने जैसे ही होटल में कदम रखा वहां की मैनेजमेंट टीम ने बड़े ही शानदार अंदाज में इस कपल का स्वागत किया।

Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding: कटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी के वेन्यू का वीडियो लीक, फूलों से हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebs pay tribute to CDS General Bipin Rawat Vicky Katrina wedding venue video and Katrina kaif Vicky kaushal honeymoon case against umar riaz read 10 big entertainment news
कटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी - फोटो : @kaybykatrina-vickykaushal09/instagram

इस समय कटरीना और विक्की की शादी का बज़ बना हुआ है। उनकी शादी की हर एक जानकारी लाइमलाइट में बनी हुई है। आम से लेकर खास तक के बीच इस शादी को लेकर बज बना हुआ है। कटरीना विक्की की शादी को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। चाहें वो शादी का वेन्यू हो या प्री-वेडिंग फंक्शन। सब इस शादी के बारे में जानना चाहते हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं, अब 9 दिसंबर को कटरीना और विक्की होटल सिक्स सेंसेस में सात फेरें लेंगे। अब उनकी शादी से जुड़ी एक और खबर आ रही है कि मुंबई के सबसे लग्जरियस होटल ताज में उनकी शादी का ग्रैंड रिसेप्शन होगा। जिसके लिए इंडस्ट्री के सितारों और खास दोस्तों को इन्विटेशन भेज दिया गया है। खबरों के मुताबिक दोनों शादी के बाद हनीमून के लिए रवाना होंगे।

Katrina Vicky Wedding: ताज होटल में होगा विक्की कटरीना का ग्रैंड रिसेप्शन, क्वालिटी टाइम स्पेंड करने जाएंगे इस खास जगह

विज्ञापन
Celebs pay tribute to CDS General Bipin Rawat Vicky Katrina wedding venue video and Katrina kaif Vicky kaushal honeymoon case against umar riaz read 10 big entertainment news
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी और दोनों का हनीमून पूरा होने के बाद कटरीना कैफ जिस नई फिल्म पर सबसे पहले काम शुरू करने की हामी भर चुकी हैं, वह फिल्म होगी साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ बनने जा रही उनकी फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’। फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ का पहला शेड्यूल इसी साल अप्रैल के आसपास पुणे में शुरू होने वाला था लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के बाद इसकी सारी प्लानिंग रद्द करनी पड़ी। उसके बाद अब जाकर कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की तारीखों का पहला मिलान हो पाया है। सूत्र बताते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग क्रिसमस के आसपास ही मुंबई में होने वाली है। शेड्यूल ज्यादा लंबा नहीं होगा, लेकिन इस शेड्यूल के साथ ही फिल्म का श्रीगणेश हो जाएगा।

EXCLUSIVE: शादी के बाद इस नई फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी कटरीना कैफ, मुंबई शेड्यूल की तारीखें तय

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed