{"_id":"67c7cb55db2e2963560d3f3f","slug":"celebs-who-criticized-director-sandeep-reddy-vanga-javed-akhtar-kiran-rao-adil-hussain-vikas-divyakirti-2025-03-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Director Sandeep Reddy Vanga: संदीप वांगा संग क्यों हुए इन सेलिब्रिटीज के मतभेद, जावेद अख्तर तक हैं शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Director Sandeep Reddy Vanga: संदीप वांगा संग क्यों हुए इन सेलिब्रिटीज के मतभेद, जावेद अख्तर तक हैं शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Wed, 05 Mar 2025 09:34 AM IST
सार
संदीप रेड्डी वांगा ने अब तक ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्में हिंदी में बनाई हैं। अकसर ही वे इन फिल्मों में दिखाए गए हीरो और उसके व्यवहार के कारण आलोचना का शिकार होते हैं। अब तक संदीप रेड्डी वांगा का कई सेलिब्रिटीज से अपनी फिल्मों के विषय को लेकर विवाद और मतभेद हुआ है। जानिए, किस-किस सेलिब्रिटीज से संदीप रेड्डी वांगा का अपनी फिल्मों के कारण विवाद, मतभेद हो चुका है।
विज्ञापन
1 of 5
संदीप रेड्डी वांगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हाल ही में निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने बताया कि आने वाले पांच सालों में बिना लीड हीरो वाली फिल्म बनाएंगे। हालिया इंटरव्यू में उन्होंने इस बारे में बात की। ऐसे में उनसे कहा गया कि संदीप के इस फैसले से फीमेल ऑडियंस खुश होगी। लेकिन संदीप का कहना था कि वह लिखकर देते हैं कि तब भी वे लोग खुश नहीं होंगे। दरअसल, संदीप रेड्डी वांगा ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ जैसी अपनी फिल्मों में अल्फा मेल, वॉयलेंट हीरो कैरेक्टर दिखाने के कारण आलोचना का शिकार होते हैं। इस वजह से अब तक उनके कई लोगों के साथ विवाद भी हुए। जानिए, संदीप और किन सेलिब्रिटीज के बीच अब तक विवाद, मतभेद हुए हैं।
जावेद अख्तर
एक टीवी रियालिटी शो में संदीप रेड्डी वांगा गए थे। वहां एक प्रतियोगी ने कहा कि उन्हें संदीप रेड्डी की फिल्म ‘एनिमल’ इसलिए नहीं पसंद क्योंकि उसमें हीरो, हीरोइन को जूता चाटने के लिए कहता है। साथ ही वह प्रतियोगी यह भी कहती हैं कि आपकी फिल्म के बारे में जावेद अख्तर ने भी कहा है कि ये समाज के लिए खतरनाक है। इस पर संदीप ने उस प्रतियोगी को कहा था, ‘अगर जावेद जी गीतकार, कहानीकार ना होते तो मैं उनकी बातों को सीरियसली लेता।’
3 of 5
किरण राव
- फोटो : इंस्टाग्राम@raodyness
किरण राव
निर्देशक किरण राव ने भी संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ को स्त्री विरोधी बताया था। इस पर संदीप रेड्डी वांगा ने किरण को जवाब दिया। संदीप रेड्डी वांगा कहते हैं, ‘जब आपको कुछ नहीं पता है तो चुप रहना चाहिए। कोई किरण से पूछे कि आमिर खान की फिल्म ‘दिल’ में जिस लड़की के साथ उनका किरदार जबरदस्ती करने की कोशिश करता है, आगे चलकर उसी लड़की से प्यार भी हो जाता है। अब बताइए स्त्री विरोधी कौन सी फिल्म हुई।’ निर्देशक किरण राव, आमिर खान की पूर्व पत्नी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अभिनेता आदिल हुसैन
- फोटो : इंस्टाग्राम@_adilhussain
आदिल हुसैन
अभिनेता आदिल हुसैन ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘कबीर सिंह’ में अभिनय किया था। एक इंटरव्यू में आदिल ने कहा था कि उन्हें फिल्म ‘कबीर सिंह’ में काम करके पछतावा है। इस पर संदीप रेड्डी वांगा ने उन्हें जवाब दिया था। संदीप ने कहा- ‘कई आर्ट फिल्में करने के बाद आपको उतनी पॉपुलैरिटी नहीं मिली, जितनी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म करने के अफसाेस ने दिलाई। मुझे भी आपको कास्ट करने का अफसोस है। अब मैं एआई से आपका चेहरा बदलकर, आपको शर्म से बचाऊंगा।’
विज्ञापन
5 of 5
विकास दिव्यकीर्ति
- फोटो : इंस्टाग्राम@divyakirti.vikas
विकास दिव्यकीर्ति
हाल ही में आईएएस की कोचिंग देने वाले एक टीचर विकास दिव्यकीर्ति ने भी एक मंच पर कहा कि ‘एनिमल’ जैसी फिल्में हमारे समाज को 10 साल पीछे ले जाती हैं। इस तरह की फिल्में नहीं बननी चाहिए। आपका हीरो जानवरों की तरह व्यवहार करता है।' यह बात सुनकर संदीप रेड्डी वांगा भी चुप नहीं रहे। उन्होंने भी विकास दिव्यकीर्ति की बात का जवाब दिया है। संदीप रेड्डी वांगा ने कहा था, ‘लगता है कि वह एक आईएएस ऑफिसर हैं। 2-3 साल दिल्ली में रहकर 1500 किताबें पढ़कर, पेपर देखकर आईएएस बना जा सकता है। यह मैं आपको लिखकर देता हूं। लेकिन फिल्म निर्माता, लेखक बनने के लिए कोई कोर्स नहीं है, कोई टीचर नहीं है।’ इस तरह से संदीप रेड्डी वांगा ने अपना और अपनी फिल्मों का बचाव किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।