फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs: कभी मुंबई की चॉल में रहने को मजबूर थे ये सितारे, फिर संघर्ष की भट्टी में तपकर पाया सफलता का मुकाम

Wed, 10 Jul 2024 12:55 AM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 10 Jul 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
celebs who lived in chawl in struggling days vicky kaushal Jackie Shroff Manoj Bajpayee Shefali Shah Jeetendra
बॉलीवुड सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम

मनोरंजन की चकाचौंध दुनिया में सितारे अपना करियर बनाने के लिए आंखों में कई सपने लिए मायानगरी आते हैं। मुंबई में उन्हें अभिनय में कदम रखने के लिए काफी संघर्ष करने पड़ते हैं और वे सितारे छोटी से छोटी भूमिका पाने के लिए अपना सुकून-चैन और नींद भी त्याग देते हैं। कई सितारे ऐसे हैं, जिन्हें संघर्ष के दिनों में सुकून की नींद भी नसीब नहीं हुआ करती थी तो वहीं कई सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने मुंबई के चॉल में अपनी रातें काटी हैं। बॉलीवुड के कई सितारे आज आलीशान जिंदगी जीते हैं और लग्जरी बगलों में रहते हैं, लेकिन संघर्ष के दिनों में वे चॉल में रहा करते थे। चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में...

celebs who lived in chawl in struggling days vicky kaushal Jackie Shroff Manoj Bajpayee Shefali Shah Jeetendra
जितेंद्र - फोटो : एक्स

जितेंद्र
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र का। उन्होंने अपने करियर में तकरीबन 200 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। जितेंद्र का असली नाम रवि कपूर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आज जितेंद्र करीब 1500 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। हालांकि, एक वक्त पर जितेंद्र दो वक्त की रोटी के लिए भी तरसते थे। जितेंद्र के पिता आर्टिफिशियल जूलरी बेचते थे और उन्होंने अपने परिवार के साथ 20 वर्ष मुंबई की चॉल में गुजारे। हालांकि वक्त ने करवट ली और अभिनेता की किस्मत चमकी। 1969 में बतौर हीरो जितेंद्र को डायरेक्टर वी.शांताराम की फिल्म ‘गीत गाया पत्थरों ने’ में अभिनय करने का मौका मिला।

celebs who lived in chawl in struggling days vicky kaushal Jackie Shroff Manoj Bajpayee Shefali Shah Jeetendra
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम

मनोज बाजपेयी
इस लिस्ट में अगला नाम आता है मनोज बाजपेयी का। अभिनेता अब तक 'द फैमिली मैन', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'गुलमोहर', 'सत्या' और 'शूल' जैसी कई सफल परियोजनाओं में नजर आ चुके हैं। उन्होंने संघर्ष करते हुए मेहनत के दम पर आज यह मुकाम पाया है। उन्होंने साल 2019 में बताया था कि वे शुरुआती दिनों में चॉल में रहते थे। किन एक बार वे अपने घर चले गए और जब लौटे तो देखा वहां 10 लोग सो रहे थे। उस समय उन्हें काफी बुरा लगा। हालांकि, उन्होंने यह मुकाम पाया और आज आलीशान बंगले में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
celebs who lived in chawl in struggling days vicky kaushal Jackie Shroff Manoj Bajpayee Shefali Shah Jeetendra
शेफाली शाह - फोटो : इंस्टाग्राम

शेफाली शाह
शेफाली शाह भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वे भी अब तक कई हिट परियोजनाओं का हिस्सा रही हैं। अभिनेत्री ने एक बार पुराने दिनों को याद कर साझा किया था कि वे एक निम्न मध्यम परिवार से आती हैं और अपने परिवार के साथ मुंबई की एक चॉल में रहती थीं। उनका कहना है कि एक समय ऐसा भी था, जब उनके पास रहने के लिए कोई घर भी नहीं था। शेफाली शाह लंबे वक्त तक परिवार के साथ फिशरमैन कॉलोनी की चॉल में रही थीं।

विज्ञापन
celebs who lived in chawl in struggling days vicky kaushal Jackie Shroff Manoj Bajpayee Shefali Shah Jeetendra
जैकी श्रॉफ - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। आज जैकी के पास घर, बंगला और गाड़ी सबकुछ है। हालांकि, एक वक्त ऐसा था जब वह चॉल में रहा करते थे। जैकी ने 33 वर्ष चॉल में बिताए हैं। अपने संघर्ष को याद करते हुए खुद जैकी ने कहा था, 'मैंने अपनी जिंदगी के 33 वर्ष वहीं बिताए हैं। यह चॉल मेरे दिल के बेहद खास रहा है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed