फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonam Khan: जब अभिनेत्री सोनम खान के लिए मसीहा बने आदित्य चोपड़ा, फिल्म 'विजय' के सेट पर ऐसे बचाई थी जान

Tue, 09 Jul 2024 07:07 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 09 Jul 2024 07:07 PM IST
विज्ञापन
Sonam Khan Recall how Aditya Chopra saved her life on sets of film Vijay she Almost Drowning on shooting
सोनम खान - फोटो : इंस्टाग्राम

80 से 90 के दशक की चर्चित अभिनेत्री सोनम खान ने फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा से जुड़ा दिलचस्प खुलासा किया है। 'विजय' अभिनेत्री की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी, जिसमें उन्होंने दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया था। साल 1988 की इस फिल्म की शूटिंग को याद करते हुए सोनम ने बताया कि कैसे फिल्म निर्माता ने उन्हें डूबने से बचाया था। यह घटना एक महत्वपूर्ण दृश्य के फिल्मांकन के दौरान घटी थी और अगर आदित्य उसमें तुरंत हस्तक्षेप नहीं करते तो यह एक दुखद घटना में तब्दील हो सकती थी। 

Sonam Khan Recall how Aditya Chopra saved her life on sets of film Vijay she Almost Drowning on shooting
सोनम खान - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म में एक यादगार दृश्य दिखाया गया था जहां सोनम को बिकिनी पहननी थी, जो उनके शुरुआती करियर में एक साहसिक पल था। इस सीन की शूटिंग पर विचार करते हुए, सोनम ने न्यूज 18 से बातचीत के दौरान खुलासा किया कि वह उस दिन लगभग डूबने वाली थीं, लेकिन आदित्य चोपड़ा की त्वरित कार्रवाई से उन्हें बचा लिया गया। यश चोपड़ा ने सोनम को बिकिनी सीन के बारे में पहले ही बता दिया था और उन्हें तैराकी सीखने की सलाह दी थी। 

Sonam Khan Recall how Aditya Chopra saved her life on sets of film Vijay she Almost Drowning on shooting
सोनम खान - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म निर्माता की सलाह के बावजूद सोनम ने बिना स्विमिंग सीखे सीन को करने की ठानी। यह दृश्य बेंगलुरु के एक होटल के पूल में शूट किया जाना था और सोनम इसे सिंगल-टेक शॉट के रूप में याद करती हैं, जहां उन्हें और ऋषि कपूर दोनों को अलग-अलग दिशाओं से पूल में कूदना था। वाक्ये को याद करते हुए अभिनेत्री ने कहा, 'मैंने कभी तैराकी सीखने की जहमत नहीं उठाई, और हम बैंगलोर के एक होटल में शूटिंग कर रहे थे। यह एक शॉट वाला दृश्य था जहां ऋषि जी एक बिंदु से चल रहे थे, और मैं दूसरे स्थान से चल रही थी और हम दोनों को पूल में कूदना था।'

Luv Sinha: लव सिन्हा ने माता-पिता की सालगिरह की पोस्ट से सोनाक्षी को हटाया, भाई-बहन के बीच मतभेद की चर्चा तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Khan Recall how Aditya Chopra saved her life on sets of film Vijay she Almost Drowning on shooting
सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनम ने याद करते हुए कहा, ''मैंने किसी को यह बताने की जहमत नहीं उठाई कि मुझे तैरना नहीं आता, इसलिए हम दोनों पूल में कूद गए और यह एक ही बार में हुआ।' अभिनेत्री ने बताया कि कैसे वह पानी से टकराने पर घबरा गईं, तैरने में असमर्थ हो गईं और ऋषि कपूर को पकड़ने लगीं। फिल्म क्रू ने शुरू में सोचा कि उनका संघर्ष दृश्य का हिस्सा था, जब तक कि आदित्य चोपड़ा खतरे को पहचानते हुए उन्हें बचाने के लिए पूरे कपड़े पहनकर पूल में नहीं कूद गए। 

Kanguva 2: 'कंगुवा' की रिलीज से पहले ही प्रशंसकों को बड़ा तोहफा, सीक्वल की पुष्टि के साथ आया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
Sonam Khan Recall how Aditya Chopra saved her life on sets of film Vijay she Almost Drowning on shooting
सोनम खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनम ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, 'मैं पूल में कूद गई और तैरना नहीं जानती थी। मैं सचमुच ऋषि जी को पकड़ रही थी और उन्हें अपने साथ नीचे खींच रही थी। लोगों ने सोचा कि यह शॉट का हिस्सा था जब तक कि आदित्य चोपड़ा ने पूल में छलांग नहीं लगाई और मुझे बचाया। मेरे कारण ऋषि जी डूब सकते थे या अनजाने में मैंने उन्हें नुकसान पहुंचाया, यह एक भयानक अनुभव था।' इसके बाद यश ने उन्हें जोरदार फटकार लगाई थी। सोनम की बात करें तो उन्हें अपने आठ वर्षों के करियर में 35 फिल्मों में काम किया। 'त्रिदेव', 'विश्वात्मा', 'अजूबा', 'आज के शहंशाह' और 'इंसानियत' जैसी फिल्मों से लोकप्रियता हासिल कने के बाद अभिनेत्री ने साल 1994 में बॉलीवुड से संन्यास ले लिया। हालांकि, अब सोनम पर्दे पर वापसी का विचार कर रही हैं। 

Urvashi Rautela: अस्पताल में भर्ती हुईं उर्वशी रौतेला, एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान हुआ फ्रैक्चर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed