कल्कि 2898 एडी सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसमें प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण समेत सभी कलाकारों के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। इसके साथ ही फिल्म के वीएफएक्स की खूब प्रशंसा हो रही है। इस फिल्म को बनाने में उच्च तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिसके लिए काफी बड़ा बजट भी लगा है। यही वजह है कि यह भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। पहले भी कई फिल्में लोगों के मन में अमिट छाप छोड़ चुकी हैं।
VFX Movies: रा.वन से लेकर बाहुबली 2 तक, कल्कि 2898 एडी से पहले इन फिल्मों के वीएफएक्स की खूब हुई चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में वीएफएक्स के शुरुआती दौर की जब भी बात होती है, तो रा.वन का नाम जरूर आता है। 15 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म दिखाए गए विजुअल इफेक्ट्स अपने समय से बहुत आगे के थे। फिल्म में शाहरुख खान, करीना कपूर और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में थे।
इस लिस्ट में ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 3 का नाम भी शामिल है। सुपरहीरो वाली इस फिल्म में वीएफएक्स का शानदार इस्तेमाल किया गया था। इस फ्रेंचाइजी की फिल्मों के देखें तो हर नए भाग के साथ इसके विजुअल इफेक्ट्स बेहतर होते चले आए हैं। इस फिल्म में ऋतिक के अलावा प्रियंका चोपड़ा और कंगना रणौत ने भी अहम भूमिका निभाई थी।
बाहुबली- द कन्क्लूजन में एस एस राजामौली ने वीएफएक्स का शानदार इस्तेमाल किया था। फिल्म में प्रभास के एक हाथी पर चढ़ने के सीन से लेकर भल्लालदेव के साथ सबसे बड़े पैमाने पर युद्ध लड़ने वाले सीन तक, दर्शकों के दिल जीतने में कामयाब रहे थे। और इसका पूरा श्रेय इसके शानदार वीएफएक्स को जाता है।
2.0 में रजनीकांत ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में अक्षय़ कुमार नकारात्मक भूमिका में थे। फिल्म में जबर्दस्त एक्शन वाले सीन को वीएफएक्स के माध्यम से दिखाया गया था। इसके लिए समय के साथ काफी पैसे भी खर्च हुए थे। इस फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म औसत कमाई ही कर सकी थी।