फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OMG 2 Censor Board: ‘ओह माय गॉड 2’ पर सेंसर ने दिया गोपनीयता का हवाला, अक्षय को तय डेट पर रिलीज का पक्का भरोसा

Tue, 18 Jul 2023 08:40 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 18 Jul 2023 08:40 AM IST
सार

‘ओह माय गॉड 2’ पर सेंसर बोर्ड ने गोपनीयता का हवाला दिया है। वहीं, अक्षय कुमार को पूरा भरोसा है कि उनकी मूवी तय तारीख पर ही रिलीज होगी। 

विज्ञापन
Censor Board invokes confidentiality rules on OMG2 Oh My God 2 Akshay Kumar confirms release date again
ओएमजी2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'ओएमजी 2' की रिलीड डेट को लेकर भले सोमवार को फिर से पक्का भरोसा जताया हो और मंगलवार को रिलीज होने वाले फिल्म के गाने की सूचना के साथ फिल्म की रिलीज 11 अगस्त को होने की ही बात दोहराई हो, लेकिन मुंबई का सेंसर बोर्ड इस बारे में कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। सेंसर बोर्ड के मुंबई क्षेत्रीय अधिकारी ने इस बारे में चल रही सारी कार्रवाई को गोपनीय बताया है और ‘अमर उजाला’ की तरफ से इस बारे में भेजी गई मेल के जवाब में सिनेमैटोग्राफ एक्ट 1983 का हवाला दिया है।

Censor Board invokes confidentiality rules on OMG2 Oh My God 2 Akshay Kumar confirms release date again
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सेंसर बोर्ड को 13 जुलाई को भेजी गई ईमेल के जरिये ‘अमर उजाला’ ने इसके मुंबई क्षेत्रीय अधिकारी से दो बातें जानने की कोशिश की। पहली, क्या पुनरीक्षण समिति ने फिल्म ‘ओएमजी 2’ देख ली है और इस बारे में अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है? दूसरा सवाल सेंसर बोर्ड से ये था कि क्या फिल्म की परीक्षण समिति ने इसे देखने के बाद किसी तरह के कट्स आदि का सुझाव दिया है? सोमवार ही को सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी के हवाले से ये कथित जानकारी सामने आई थी कि पुनरीक्षण समिति के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग में वह खुद मौजूद रहेंगे।

Censor Board invokes confidentiality rules on OMG2 Oh My God 2 Akshay Kumar confirms release date again
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘अमर उजाला’ की तरफ से पूछे गए सवालों के जवाब में सेंसर बोर्ड के मुंबई स्थित क्षेत्रीय अधिकारी महेश पाटिल ने लिखा है, ‘सिनेमैटोग्राफ नियम1983 के नियम 22 के उप नियम 4 के अनुसार किसी फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट संबंधित सारे पूर्वावलोकन और इसकी रिपोर्ट व रिकॉर्ड गोपनीय माने जाते हैं।’ इस बारे में फोन किए जाने पर मुंबई सेंसर बोर्ड की तरफ से ये भी कहा गया कि फिल्म ‘ओएमजी 2’ अभी पुनरीक्षण समिति के पास नहीं भेजी गई है और इस बारे में कुछ भी कहने का अधिकार सिर्फ सेंसर बोर्ड अध्यक्ष को है।

Project K: 'प्रोजेक्ट के' से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक रिवील, एक्ट्रेस के इंटेंस अंदाज ने बढ़ाया उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
Censor Board invokes confidentiality rules on OMG2 Oh My God 2 Akshay Kumar confirms release date again
ओएमजी2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'ओएमजी 2' से रचनात्मक निर्माता के तौर पर जुड़े निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी का नाम भी जुड़ा है। द्विवेदी ने इस बारे में बात करने की कोशिश पर जवाब दिया कि वह इस समय लंदन में हैं। वहीं, मिली जानकारी के मुताबिक सेंसर बोर्ड के किसी भी अधिकारी को सेंसर बोर्ड के कार्य के विषय में बातचीत करने का अधिकार  नहीं है। सेंसर बोर्ड के विषय में किसी भी तरह की जानकारी देने का अधिकार सिर्फ  सेंसर बोर्ड के चेयरमैन को ही होता है।

Housefull 5: 'हाउसफुल 5' पर साजिद नाडियाडवाला ने दिया बड़ा अपडेट, बताया- कब से शुरू होगी शूटिंग

विज्ञापन
Censor Board invokes confidentiality rules on OMG2 Oh My God 2 Akshay Kumar confirms release date again
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुंबई फिल्म जगत में चर्चा ये भी है कि जब सेंसर बोर्ड ‘ओएमजी 2’ को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही बातों के बारे में कुछ भी खुलकर बताने को तैयार नहीं है तो फिर इसके मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार को कैसे पता है कि फिल्म 11 अगस्त को ही रिलीज हो जाएगी। मुंबई स्थित सेंसर बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय की कार्यप्रणाली फिल्म ‘आदिपुरुष’ के समय से ही विवादों के घेरे में हैं। फिल्म ’72 हूरें’ को लेकर इसी तरह का विवाद होने पर सेंसर बोर्ड ने बाकायदा प्रेस विज्ञप्ति जारी करके स्थिति स्पष्ट की थी, लेकिन फिल्म ‘ओएमजी 2’ को लेकर अब तक उसकी तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed