फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sharman Sahil: 20 साल बाद शरमन जोशी और साहिल खान की बनी जोड़ी, इस फिल्म में साथ आएंगे नजर

Mon, 17 Jul 2023 07:59 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 17 Jul 2023 07:59 PM IST
विज्ञापन
Sharman Joshi and Sahil Khan to work together after 20 years will be seen working in this film
साहिल खान, शरमन जोशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपनी अतरंगी अदाओं के ले मशहूर अभिनेता शरमन जोशी और अपने डील डौल से सबको आकर्षित करने वाले अभिनेता साहिल खान जल्द ही एक बार फिर एक साथ काम करते हुए नजर आएंगे। अभी इस फिल्म का नाम तो नहीं रखा गया है, लेकिन ये दोनों ही प्रतिभाशाली कलाकार लगभग 20 साल बाद एक बार फिर से साथ में काम करने जा रहे हैं।

Sharman Joshi and Sahil Khan to work together after 20 years will be seen working in this film
शरमन जोशी, साहिल खान - फोटो : social media
शरमन जोशी और साहिल खान ने इससे पहले साल 2001 में एक साथ फिल्म ‘स्टाइल’ में काम किया था। दो साल फिर साल 2003 में दोनों की जुगलबंदी फिल्म ‘एक्सक्यूज मी’ के लिए हुई। अब शरमन और साहिल की एक नई फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में एक नई हीरोइन भी लॉन्च होने वाली है।

 

Sharman Joshi and Sahil Khan to work together after 20 years will be seen working in this film
शरमन जोशी, साहिल खान - फोटो : social media
फिल्म के एक बड़े हिस्से की शूटिंग आबू धाबी में होगी। इस फिल्म में चार गाने भी होंगे। अभिनेता शरमन जोशी कहते हैं, "फिल्म की शूटिंग शुरू होने को लेकर मैं काफ़ी उत्साहित हूं. इससे पहले मैंने और साहिल ने जिन फिल्मों में काम किया था, उन फिल्मों में मेरी और साहिल की केमिस्ट्री को खूब सराहा गया था। साथ में हमारी पहली कमर्शियल हिट फिल्म को राजू हीरानी सर ने भी देखा था और फिर उन्होंने मुझे फिल्म 'थ्री इडियड्स' के लिए कास्ट किया था।”
OMG 2: अक्षय कुमार ने रोक की अफवाहों पर लगाया विराम, तय तारीख को ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'ओएमजी 2'
विज्ञापन
विज्ञापन
Sharman Joshi and Sahil Khan to work together after 20 years will be seen working in this film
साहिल खान - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं साहिल खान कहते हैं, "इस फिल्म के लेखक और निर्देशक सैम खान को मैं एक लम्बे अर्से से जानता हूं और मैं उनके निर्देशन में काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। इस फिल्म के जरिये मैं और शरमन दोबारा से साथ नजर आने वाले हैं। वह न सिर्फ एक बढ़िया इंसान हैं, बल्कि वो एक बेहतरीन कलाकार भी हैं. उनके साथ काम करना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है।”

 

विज्ञापन
Sharman Joshi and Sahil Khan to work together after 20 years will be seen working in this film
शरमन जोशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उल्लेखनीय है कि इस फिल्म के संवाद और पटकथा को लिखने का काम मिलाप झवेरी को मिला है, उनके मुताबिक, यह एक बेहद मनोरंजक फिल्म होगी जिसमें दर्शकों को अंत तक बांधे रखने के लिए तमाम मसाले मौजूद होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed