{"_id":"5b87944342c79246353bc157","slug":"chandigarh-comedian-kapil-sharma-statement-on-photos-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल शर्मा की वायरल तस्वीरों का सच आया सामने, खुद बताया क्या हुआ है उन्हें और कब करेंगे वापसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपिल शर्मा की वायरल तस्वीरों का सच आया सामने, खुद बताया क्या हुआ है उन्हें और कब करेंगे वापसी
Thu, 30 Aug 2018 01:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोशल मीडिया पर वायरल हुई कॉमेडियन कपिल शर्मा की तस्वीरों का असली सच सामने आ गया है। उन्होंने खुद बताया कि आखिर उन्हें क्या हुआ है और वे पर्दे पर वापसी करेंगे भी या नहीं।
2 of 5
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा इन दिनों पंजाब के अमृतसर में थे। यहां परिवार के साथ उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुई, जिनमें वे कुछ ठीक नहीं लग रहे थे। उनका लुक काफी बदला हुआ था, जैसे वे बीमार हों। इससे पहले भी मुंबई एयरपोर्ट पर वे बढ़े हुए वजन के साथ देखे गए थे।
3 of 5
कपिल शर्मा
वहीं अब इन तस्वीरों और लुक का राज पता चला है। सच ये है कि कपिल शर्मा का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। उन्होंने खुद बताया कि वे आजकल परिवार के साथ हैं और स्वास्थ्य को लेकर पूरा ध्यान रख रहे हैं। वे अब पहले से काफी ठीक हैं और रिकवरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा ने बताया कि वे बहुत जल्दी वापसी करेंगे, वो भी कपिल शर्मा शो के साथ। यह शो पहले से ज्यादा मजेदार होगा और दर्शकों को खूब मजा आएगा। चाहने वालों की दुआएं हैं कि मैं ठीक हो रहा हूं और पर्दे पर वापसी करने के बारे में विचार कर रहा हूं।
विज्ञापन
5 of 5
कपिल शर्मा
बताया जा रहा है कि कपिल शर्मां बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। 12 अक्टूबर को उनकी पंजाबी फिल्म 'सन ऑफ मनजीत सिंह' रिलीज होने जा रही है। कपिल के फैंस भी उन्हें छोटे पर्दे पर एक बार फिर से देखने के लिए काफी बेताब हैं। अब देखते हैं फैंस की ये ख्वाहिश कपिल कब पूरी करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।