{"_id":"5b8788e442c792465e1e9bd4","slug":"miss-world-2018-manushi-chhillar-without-make-up-picture-will-leave-you-in-shock","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की इस तस्वीर को देखकर खा सकते हैं धोखा, बिना मेकअप के दिखती हैं ऐसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की इस तस्वीर को देखकर खा सकते हैं धोखा, बिना मेकअप के दिखती हैं ऐसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
Manushi Chhillar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानुषी छिल्लर ने 'मिस वर्ल्ड 2018' का खिताब जीतकर भारत का नाम रोशन किया था। खिताब जीतने के बाद मानुषी कई सारे इवेंट में भी देखी गई थीं। मानुषी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और उनका ड्रेसिंग सेन्स भी लोगों को खूब भाता है। इस बीच मानुषी ने सोशल मीडिया पर पहली बार ऐसी तस्वीर पोस्ट की है जिसे देखने के बाद आप कहेंगे क्या यही मानुषी है।
Manushi Chhillar
मानुषी छिल्लर इन दिनों फोटोशूट करवा रही हैं। इस बीच मानुषी ने सोशल मीडिया पर फोटोशूट की कई सारी तस्वीरें पोस्ट की है। इस फोटोशूट के दौरान मानुषी ने अपनी बिना मेकअप वाली तस्वीर भी पोस्ट की है। इस तस्वीर को देखकर यकीनन आप उन्हें नहीं पहचान पाएंगे। इस तस्वीर में मानुषी अपनी मेकअप वाली तस्वीर से काफी अलग लग रही है यहां तक कि पहली नजर में आप उन्हें पहचानने में भी धोखा खा सकते हैं।
A post shared by Manushi Chhillar (@manushi_chhillar) on
Manushi Chhillar
मानुषी की इस तस्वीर को 3 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके है और कई कमेंट्स भी कर चुके हैं। इस तस्वीर से कुछ दिन पहले मानुषी ने अपने भाई बहन के साथ रक्षाबंधन पर तस्वीर पोस्ट की थी। रक्षाबंधन पर पोस्ट की गई तस्वीर में मानुषी ने सफेद रंग का लंहगा पहना हुआ था। आपको बता दें, 'मिस वर्ल्ड' का खिताब जीतने के बाद मानुषी कई बार अवॉर्ड फंक्शन में भी नजर आती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Manushi Chhillar
मानुषी छिल्लर ने 'मिस वर्ल्ड' का क्राउन जीतकर भारत का 17 साल का सूखा खत्म किया था। मानुषी ने पहले साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने यह खिताब जीता था। 'मिस वर्ल्ड' बनने के बाद मानुषी कुछ इवेंट्स में काफी बिजी हैं। इन इवेंट्स में माहवारी स्वच्छता अभियान भी शामिल है जिसमें वह लगातार अपना योगदान दे रही हैं।
विज्ञापन
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
मानुषी छिल्लर मुख्य रूप में हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली है। उनका जन्म 14 मई 1997 को हुआ था। इनकी प्राथमिक शिक्षा नई दिल्ली में हुई। मानुषी के परिवार में अधिकतर लोग डॉक्टर है। इनके पिता डॉक्टर मित्र बासु छिल्लर भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में एक वैज्ञानिक की भूमिका में कार्यरत हैं।