फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नंदमूरी हरिकृष्णा की मौत पर पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बच सकती थी जान लेकिन...

Thu, 30 Aug 2018 11:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 30 Aug 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
Nandamuri Harikrishna Death: He was not wearing seat belt during car crash
नंदमूरी हरिकृष्णा

बॉलीवुड और राजनीति के जाने-माने चेहरे नंदमूरी हरिकृष्णा का बुधवार को एक कार हादसे में निधन हो गया । नंदमूरी एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए नेल्लूर जा रहे थे । तभी एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में उनकी कार पलट गई । अब पुलिस ने नंदमूरी की मौत पर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

Nandamuri Harikrishna Death: He was not wearing seat belt during car crash
नंदमुरी हरिकृष्णा

नालगोंडा के एसपी एवी रंगनाथ का कहना है, 'नंदमूरी की कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी और उन्होंने सीट बेल्ट भी नहीं लगा रखी थी । वाहन से टकराने के बाद उनकी कार दूर जाकर गिरी । जिससे कार के दरवाजे टूट गए और सभी को चोट आई ।'

Nandamuri Harikrishna Death: He was not wearing seat belt during car crash
नंदमुरी

पुलिस का कहना है कि अगर नंदमूरी ने सीट बेल्ट बांधी होती तो शायद उन्हें इतनी चोट ना लगती और वो बच जाते । एसपी ने कहा कि उन्होंने ओवरटेक करते समय पानी की बोतल मांगी और इस चक्कर में वो सड़क के हल्के से मोड़ पर ध्यान नहीं दे पाए ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nandamuri Harikrishna Death: He was not wearing seat belt during car crash
नंदमुरी

नंदमूरी ने कार को मोड़ने की कोशिश की लेकिन उनका कंट्रोल खो गया । इससे उनकी कार बैरियर से जा टकराई । कैमरा फुटेज के जरिए पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि कार की स्पीड कितनी थी । हादसे के वक्त वहां कुछ लोग भी मौजूद थे ।

विज्ञापन
Nandamuri Harikrishna Death: He was not wearing seat belt during car crash
नंदमूरी हरिकृष्णा

लोगों ने बताया कि कार पहले हवा में उछली और फिर दूर जाकर गिरी । हादसा बहुत भयानक था । कार में नंदमूरी के दो दोस्त भी थे । उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई है लेकिन अस्पताल में भर्ती हैं । बता दें कि नंदमूरी हरिकृष्णा के बड़े बेटे जानकीराम की कार का इसी जिले में एक्सीडेंट हुआ था जिसमें उनकी मौत हो गई थी ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed