फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपना चौधरी के भाई करण ने ताक पर रखे नियम और शो में कर दी ऐसी हरकत...पहुंच गया थाने

Sat, 17 Nov 2018 01:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Sat, 17 Nov 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Sapna Choudhary Bhai Karan Firing in Show
सपना चौधरी
सिंगर डांसर सपना चौधरी के भाई करण ने नियमों को ताक पर रख दिया और शो के बीच में ही ऐसी हरकत कर दी, कि उन्हें पुलिस स्टेशन जाना पड़ा।
Chandigarh, Sapna Choudhary Bhai Karan Firing in Show
सपना चौधरी
सीडब्ल्यूई फाइट के दौरान अपनी लाइव परफोरमेंस देने आई हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के भाई द्वारा हवाई फायर करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सपना चौधरी के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसका रिवाल्वर जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।
Chandigarh, Sapna Choudhary Bhai Karan Firing in Show
सपना चौधरी
बता दें कि सीडब्ल्यूई फाइट के दौरान सपना चौधरी अपनी प्रस्तुती देने पहुंची थी। अपने कार्यक्रम के बाद जब वह जाने लगी तो भीड़ बेकाबू हो गई और सभी सपना चौधरी से मिलने के लिए उमड़ पड़े। इसी दौरान सपना चौधरी के भाई ने भीड़ को हटाने के लिए हवाई फायर कर दिया और लोगों में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh, Sapna Choudhary Bhai Karan Firing in Show
sapna choudhary - फोटो : इंस्टाग्राम
गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सपना चौधरी के भाई को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि पूछताछ के बाद सपना चौधरी के भाई को पुलिस ने छोड़ दिया। इस बारे में सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिली है। अगर कुछ हुआ है तो इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Chandigarh, Sapna Choudhary Bhai Karan Firing in Show
sapna choudhary - फोटो : इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि करनाल के सेक्टर-32-33 में हुई सीडब्ल्यूई फाइट में विदेशी रेसलरों ने एक दूसरे को जमकर पछाड़ा। वहीं, सपना चौधरी व राखी सावंत के ठुमकों पर पूरा करनाल झूम उठा। तीन घंटे चले इस प्रोग्राम में शहरवासियों के मनोरंजन के लिए सपना चौधरी ने हरियाणवी गानों पर डांस किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed