{"_id":"5c59362abdec224c164ec803","slug":"chargesheet-filed-against-producer-prerna-arora","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पैडमैन' की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा पर 16 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पैडमैन' की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा पर 16 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, चार्जशीट दाखिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रेरणा अरोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई पुलिस के आर्थिक अपराध विंग ने प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा के खिलाफ 176 पेज की चार्जशीट दायर की है। प्रेरणा पर 16 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर वाशु भगनानी ने प्रेरणा और क्रि अर्ज एंटरटेनमेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में पहले प्रेरणा की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
2 of 5
Prerna Arora
हालांकि प्रेरणा का कहना है कि क्रि अर्ज एंटरटेनमेंट की गतिविधियों से उनका कोई लेना देना नहीं है। वहीं मुंबई पुलिस के आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने कहा है कि KriArj Entertainments के आधिकारिक ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर अरोड़ा का नाम कंपनी के संस्थापकों के तौर पर दिखाया जाता है। ऐसे में वह ये नहीं कह सकती कि उनका इससे कोई लेना देना नहीं है।
3 of 5
Prerna Arora
पुलिस के मुताबिक, जांचकर्ताओं ने मामले में दो दर्जन से अधिक गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। बता दें वाशु भगनानी ने प्रेरणा पर आरोप लगाया था की फिल्म 'फन्ने खान' में बतौर डिस्ट्रीब्यूटर उन्हें सही क्रेडिट नहीं दिया गया जो एग्रीमेंट के खिलाफ है। वाशु भगनानी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका दायर करते हुए आरोप लगाया था कि पुलिस उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Prerna Arora
बता दें कुछ महीनों पहले तक प्रेरणा अरोड़ा की गिनती एक सफल फिल्म प्रोड्यूसर में होती थी। उन्होंने रूस्तम, टॉयलेट, पैडमैन और परी जैसी कई सफल फिल्मों को प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
5 of 5
Prerna Arora
केदारनाथ के निर्देशक अभिषेक कपूर और एक्टर जॉन अब्राहम के साथ प्रेरणा के विवाद की खबरें पिछले दिनों खूब सुर्खियों में रही थी। इससे पहले प्रेरणा पर खैरुन मुख्तार अहमद नाम की महिला ने पैसे बकाया होने का आरोप लगाया था। महिला ने प्रेरणा पर मारपीट का आरोप भी लगाया था और इस मामले में FIR भी दर्ज कराई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।