बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी चारू असोपा का रिश्ता आए दिन खबरों की सुर्खियों में बना रहता है। जहां दोनों इंटरव्यू में एक दूसरे की आलोचना करते हुए नजर आते हैं तो वहीं एक साथ शादी में डांस करते हुए नजर आते हैं, जिस पर फैंस कंफ्यूज रहते हैं। इसी बीच एक्टर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों ने एक बार फिर फैंस को हैरत में डाल दिया है। इन तस्वीरों में दोनों कपल अपनी बेटी जियाना के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
Charu Asopa: राजीव सेन ने धूमधाम से मनाया पत्नी चारू असोपा का जन्मदिन, यूजर्स बोले- बाय गॉड की कसम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैंस ने लगाए फिर से साथ आने के कयास
कई लोगों का कहना है कि शायद दोनों अपनी शादी को एक दूसरा मौका दें। एक यूजर ने इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'आप दोनों को एक साथ देखकर बहुत खुशी हो रही है'। वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अब झगड़ना नहीं या झगड़े भी तो बात तलाक तक मत ले जाया करो। बच्चे को पिता और मां दोनों की जरूरत होती है'।यह भी पढ़ें: शाहरुख खान को अरबाज ने बताया 'बेचारा', पठान की सफलता पर बोले- परफेक्ट थी टाइमिंग
कुछ यूजर्स ने चारू और राजीव की आलोचना
तो वही दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने उनके पोस्ट पर कमेंट कर दोनों की कड़ी आलोचना करते हुए लिखा, 'कभी कहते हैं तलाक ले रहे हैं, कभी साथ हैं। शादी को मजाक बना लिया है'। एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'उम्मीद है कि तलाक वाला ड्रामा बद हो जाए इनका'। वहीं चारू असोपा की तस्वीर पर एक तीसरे यूजर ने लिखा, 'बाय गॉड की कसम, आप दोनों का समझ नहीं आता मुझे'। हालांकि कई फैंस उन्हें साथ देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बेहद रोमांटिक है युवराज सिंह और हेजल कीच की प्रेम कहानी, ऐसे हुई थी पहली मुलाकात