फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chehre Box Office Day 2: दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर हांफती दिखी फिल्म ‘चेहरे’, इतनी हुई कुल कमाई

Sun, 29 Aug 2021 04:21 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 29 Aug 2021 04:21 PM IST
विज्ञापन
Chehre Box Office collection day 2 Amitabh bachchan and emraan hashmi mystry thriller film did not collect much on saturday
चेहरे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘चेहरे’ को मेगा स्टार अमिताभ बच्चन और सीरियल किसर का तमगा पाने वाले अभिनेता इमरान हाशमी की मौजूदगी भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं बचा पाई। फिल्म में इन दोनों के अलावा अन्नू कपूर, रघुवीर यादव, धृतिमान चटर्जी, क्रिस्टल डिसूजा और रिया चक्रवर्ती भी हैं लेकिन फिल्म की कमाई का आंकड़ा रिलीज के पहले दोनों दिन एक करोड़ रुपये का भी आंकड़ा छू नहीं पाया। फिल्म को एक मेगा बजट फिल्म के तौर पर प्रचारित किया गया और सिनेमाघरों में लागू 50 फीसदी क्षमता के नियम के लागू होने के बाद भी उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म पहले दिन एक करोड़ रुपये का कलेक्शन तो कर ही लेगी। लेकिन, फिल्म सूपड़ा बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही साफ हो गया। दूसरे दिन भी फिल्म अपने पहले दिन के कलेक्शन में कुछ खास इजाफा नहीं कर पाई।

Chehre Box Office collection day 2 Amitabh bachchan and emraan hashmi mystry thriller film did not collect much on saturday
फिल्म चेहरे रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने नए डील डौल के चलते इमरान हाशमी हाल के दिनों में काफी चर्चा में रहे हैं। उनकी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही आखिरी फिल्म भी लोगों को अब याद नहीं है। इमरान हाशमी को पांच बार उनके निगेटिव किरदारों के लिए अलग अलग पुरस्कारों के लिए नामित किया जा चुका है लेकिन अपने पूरे करियर में वह एक भी पुरस्कार नहीं जीत सके। पहले उन पर लगे सीरियल किसर के ठप्पे ने उनकी ब्रांडिंग खराब की और फिर जब उन्होंने अच्छा एक्टर बनने की ठानी तो किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। इमरान हाशमी की आखिरी सुपरहिट फिल्म ‘डर्टी पिक्चर’ मानी जाती है जो साल 2011 में रिलीज हुई थी।

Chehre Box Office collection day 2 Amitabh bachchan and emraan hashmi mystry thriller film did not collect much on saturday
फिल्म चेहरे रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं, अमिताभ बच्चन की स्टार वैल्यू को भी फिल्म ‘चेहरे’ से काफी नुकसान हुआ है। उनका गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ छोटे परदे पर शुरू हो चुका है। फिल्ममेकर्स को उम्मीद थी कि केबीसी शुरू होने का फायदा उनकी फिल्म को मिलेगा इसीलिए इसकी रिलीज डेट उसी हफ्ते में रखी गई जिसमें केबीसी छोटे परदे पर लॉन्च हुआ लेकिन पिछले डेढ़ साल में अच्छी और खराब फिल्मों का फर्क अच्छे से समझ चुके दर्शक अभी सिनेमाघरों में आने से कतरा रहे हैं। जिसके चलते फिल्म ‘चेहरे’ की कमाई रिलीज के दूसरे दिन भी करीब 60 लाख रुपये ही रही। फिल्म दो दिनों की कमाई मिलाकर बमुश्किल एक करोड़ रुपये के ऊपर निकल सकी है। पहले दिन फिल्म ने 45 लाख रुपये कमाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chehre Box Office collection day 2 Amitabh bachchan and emraan hashmi mystry thriller film did not collect much on saturday
चेहरे फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोरोना की दूसरी लहर के बाद महाराष्ट्र छोड़ हिंदी पट्टी के तकरीबन सारे राज्यों के सिनेमाघर खुल चुके हैं। पंजाब के सिनेमाघरों में इन दिनों खास तौर से रौनक देखी जा रही है और वहां कोरोना की दूसरी लहर के ठीक पहले रिलीज हुई फिल्में फिर से सिनेमाघरों में दिखाई जा रही हैं और कमाई भी अच्छी कर रही हैं। पंजाबी सिनेमा में लौटी बहार हिंदी सिनेमा के लिए ये सबक भी बताई जा रही है कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद दर्शक फिर से सिनेमाघरों में आने को तैयार हैं बशर्ते फिल्म के कलाकारों और उनकी कहानी में इतना दम हो कि वे लोगों में उत्सुकता जगा सकें।

विज्ञापन
Chehre Box Office collection day 2 Amitabh bachchan and emraan hashmi mystry thriller film did not collect much on saturday
फिल्म चेहरे रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अगले हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों का क्रम डिजिटल और सिनेमाघरों दोनों में जारी रहेगा। डीनो मोरिया की बतौर निर्माता बनाई गई फिल्म ‘हेलमेट’ सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही है। 3 सितंबर को ही ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 9: द फास्ट सागा’ भी रिलीज हो रही है। इसके अगले शुक्रवार यानी 10 सितंबर को कंगना रणौत की फिल्म ‘थलाइवी’ रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म चार भाषाओं में रिलीज हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed