{"_id":"67c86db058d5a776cf005ecc","slug":"chhaava-box-office-collection-day-20-vicky-kaushal-laxman-utekar-film-total-earning-2025-03-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhaava Day 20: हिंदी वर्जन के बाद तेलुगू में छा जाने की तैयारी, जानिए 20वें दिन ‘छावा’ ने की कितनी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Chhaava Day 20: हिंदी वर्जन के बाद तेलुगू में छा जाने की तैयारी, जानिए 20वें दिन ‘छावा’ ने की कितनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Wed, 05 Mar 2025 09:01 PM IST
सार
Chhaava Movie Box Office Collection Day 20: फिल्म ‘छावा’ लगभग तीन हफ्तों से थिएटर में अपना दम-खम दिखा रही है। यह फिल्म 500 करोड़ रुपये कमाने के करीब पहुंच चुकी है। जानिए, विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने 20वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'छावा' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ऐतिहासिक नायकों को पर्दे पर दिखाना किसी भी निर्देशक, कलाकार के लिए मुश्किल भरा काम होता है। लेकिन फिल्म ‘छावा’ को लक्ष्मण उतेकर ने बेहतरीन तरीके से बनाया है। फिल्म में विक्की कौशल ने भी अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। यही कारण है कि फिल्म पिछले तीन हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। जानिए, 20वें दिन फिल्म ‘छावा’ ने कितनी कमाई की है।
2 of 5
फिल्म 'छावा' का एक दृश्य
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
20वें दिन का कलेक्शन
‘छावा’ ने अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 20वें दिन लगभग 4.55 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस फिल्म ने अब तक कुल 476.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर कर लिया है। यह फिल्म 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने से बस कुछ कदम ही दूर है। साथ ही ‘छावा’ के सामने कोई बड़ी फिल्म भी नहीं है, जो इसे कमाई के मामले में कॉम्पिटिशन दे सके। पिछले शुक्रवार को ‘क्रेजी’ और ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ जैसी छोटे बजट की फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं।
3 of 5
फिल्म 'छावा' का कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
कलेक्शन पर हुआ चैंपियंस ट्रॉफी के मैच का असर
फिल्म ‘छावा’ के सामने दूसरी फिल्मों का कॉम्पिटिशन चाहे ना हो। लेकिन मंगलवार को चैंपियंस ट्राॅफी के मैच का असर इस फिल्म के कलेक्शन पर जरूर हुआ है। फिल्म ने मंगलवार को महज 5.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही किया है। ऐसे में आगे होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच का असर भी फिल्म ‘छावा’ के कलेक्शन पर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'छावा' में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
तेलुगू में भी रिलीज हो रही है ‘छावा’
‘छावा’ का हिंदी वर्जन पिछले तीन हफ्तों से बॉक्स ऑफिस बढ़िया कमाई कर रहा है। आने वाले शुक्रवार को फिल्म ‘छावा’ का तेलुगू वर्जन भी रिलीज होगा। इस फिल्म को तेलुगू भाषी दर्शक कैसा रेस्पॉन्स देते हैं, यह कुछ ही दिनों में पता चल जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'छावा' में विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, संतोष जुवेकर सिंह, डायना पेंटी ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। साथ ही औरंगजेब के रोल में अक्षय खन्ना और कवि कलश के रोल में विनीत कुमार नजर आए हैं। इन सभी कलाकारों के अभिनय को दर्शकों द्वारा काफी सराहा जा रहा है। कई सेलिब्रिटीज भी फिल्म ‘छावा’ के कायल नजर आ रहे हैं, इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।