{"_id":"67c9cbc7e7f8c2b97c02983f","slug":"chhaava-box-office-collection-day-21-vicky-kaushal-rashmika-mandanna-laxman-utekar-film-total-earnings-2025-03-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhaava Box Office Collection Day 21: तीसरे गुरुवार भी छाई रही छावा, जानिए विक्की कौशल की फिल्म का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Chhaava Box Office Collection Day 21: तीसरे गुरुवार भी छाई रही छावा, जानिए विक्की कौशल की फिल्म का कलेक्शन
Thu, 06 Mar 2025 10:08 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 06 Mar 2025 10:08 PM IST
सार
Chhaava Box Office Collection Day 21: लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी "छावा" को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस ऐतिहासिक फिल्म में विक्की कौशल ने संभाजी महाराज का किरदार निभाया है और उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। आइए जानते हैं फिल्म के तीसरे गुरुवार का कलेक्शन...
विज्ञापन
21वें दिन छावा का कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्की कौशल की फिल्म "छावा" बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। यह फिल्म मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी पर बनी है और दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। छावा लगातार कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। अब फिल्म के 21वें दिन की कमाई का आंकड़ा भी सामने आ गया है।
तीसरे गुरुवार का कलेक्शन
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
तीसरे गुरुवार की कमाई
फिल्म की मेहनत का असर बॉक्स ऑफिस पर साफ दिख रहा है। वीकेंड के साथ-साथ वीकडेज में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 21वें दिन भी सिनेमाघरों में इसकी मजबूत पकड़ बनी हुई है। sacnilk के अनुसार, 21वें दिन तीसरे गुरुवार को फिल्म ने 4.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

छावा की अब तक की कुल कमाई
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
छावा की अब तक की कुल कमाई
छावा ने पहले दिन 31 करोड़ रुपए की कमाई से बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था। वहीं पहले हफ्ते छावा ने कुल 219.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे हफ्ते 180.25 करोड़ रुपये और तीसरे शुक्रवार को छावा ने 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं तीसरे शनिवार को 22 करोड़ रुपये और तीसरे रविवार को छावा ने 24.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। तीसरे सोमवार को 7.75 करोड़ रुपये और तीसरे मंगलवार को छावा ने 5.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
वहीं तीसरे बुधवार को छावा ने 6.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं आज तीसरे गुरुवार को छावा ने 4.51 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं अब विक्की कौशल की छावा ने कुल 482.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

500 करोड़ की ओर बढ़ रही छावा
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
500 करोड़ की ओर बढ़ रही छावा
21 दिनों में "छावा" ने भारत में 482.56 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। दर्शकों का उत्साह देखकर लगता है कि यह जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। अब यह देखना मजेदार होगा कि फिल्म इस आंकड़े को कितने दिनों में पार कर पाती है। उम्मीद है कि इस वीकेंड पर छावा 500 करोड़ रुपये का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लेगी।

फिल्म की स्टार कास्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म में विक्की कौशल के अलावा अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और रश्मिका मंदाना ने अहम भूमिका निभाई है। छावा में अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार निभाया है। फिल्म में सबसे ज्यादा तारीफ विक्की कौशल के अभिनय की हो रही है।