{"_id":"67b6068e21015a6b0504c87e","slug":"chhaava-box-office-collection-day-6-vicky-kaushal-laxman-utekar-film-total-earning-2025-02-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhaava Box Office Collection Day 6 : 200 करोड़ रुपये के करीब पहुंची ‘छावा’, जानिए छठे दिन की कितनी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Chhaava Box Office Collection Day 6 : 200 करोड़ रुपये के करीब पहुंची ‘छावा’, जानिए छठे दिन की कितनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Wed, 19 Feb 2025 10:14 PM IST
सार
बॉक्स ऑफिस पर इस समय विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ का ही जलवा नजर आ रहा है। इसके सामने मार्वल की सुपरहीरो फिल्म ‘कैप्टन अमेरिका’ भी फीकी पड़ गई है। फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल ने मराठा वीर छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। जानिए, छठे दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की?
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'छावा' के एक सीन में विक्की कौशल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
विक्की कौशल की हालिया रिलीज फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। पिछले छह दिनों में इस फिल्म ने बंपर कमाई की है। फिल्म में विक्की कौशल के अभिनय को खूब सराहा जा रहा है। जानिए, छठे दिन फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
2 of 5
छावा के एक सीन में विक्की कौशल
- फोटो : Youtube @Maddock films
छठे दिन का कलेक्शन
फिल्म ‘छावा’ ने अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार छठे दिन 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। पिछले कुछ दिनों के अपने कलेक्शन को यह फिल्म बरकरार रखे हुए है। दर्शकों की लगातार इस फिल्म में रुचि बनी हुई है।
3 of 5
फिल्म 'छावा' का कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
200 करोड़ क्लब में जल्द होगी शामिल
‘छावा’ की कुल कमाई की बात की जाए तो इस फिल्म ने अब तक 197.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। जल्द ही यह फिल्म 200 करोड़ क्लब में भी शामिल हो सकती है। 100 करोड़ क्लब में तो यह फिल्म रविवार के दिन ही शामिल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म छावा के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर विक्की कौशल के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
भावुक कर रही है छावा की कहानी
लक्ष्मण उतेकर निर्देशित फिल्म ‘छावा’ दर्शकों को भावुक करने में कामयाब नजर आ रही है। इस फिल्म में उन्होंने मराठा शौर्य की कहानी को जिस तरह से दिखाया है, वह दर्शकों को पसंद आई है। फिल्म के कई सीन सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रेंड कर रहे हैं। इस बात का फायदा फिल्म को मिल रहा है, दर्शक फिल्म देखने के लिए थिएटर तक आ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
'छावा' में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना
- फोटो : यूट्यूब
इन कलाकारों ने किया उम्दा अभिनय
फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंदाना भी हैं। वहीं आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, प्रदीप राम सिंह रावत, संतोष जुवेकर, सिंह, डायना पेंटी जैसे कलाकार भी इस फिल्म में हैं। साथ ही औरंगजेब के रोल में अक्षय खन्ना नजर आए हैं। लेकिन इस समय विक्की कौशल के अलावा फिल्म के किसी कलाकार की सबसे ज्यादा चर्चा है और उसके अभिनय को सहारा जा रहा है तो वह विनीत कुमार हैं। कवि कलश की भूमिका में उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।