फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: तीन साल की बच्ची ने गाया 'आमी जे तोमार' गाना, वीडियो शेयर कर बोले कार्तिक- आपने दिल जीत लिया

Wed, 19 Feb 2025 09:09 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 19 Feb 2025 09:09 PM IST
सार

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में एक छोटी बच्ची 'आमी जे तोमार 3.0' गाती नजर आ रही है।
 

विज्ञापन
Kartik Aaryan Impressed by 3-Year-Old Kid Singing of Ami Je Tomar from Bhool Bhulaiyaa 3

साल 2024 में रिलीज हुई 'भूल भुलैया 3' के गाने 'आमी जे तोमार 3.0' ने रिलीज के बाद दर्शकों के दिलों पर खूब राज किया। यह  गाना सोशल मीडिया पर भी लंबे  समय तक ट्रेंड करता रहा। इस गाने को आवाज सोनू निगम ने दी थी, जिसकी वजह से यह गीत और भी ज्यादा खास बन गया था। 


Sanoj Mishra: माेनालिसा को फिल्म देने वाले डायरेक्टर आठ दिनों तक कहां गायब थे? हर फिल्म से जुड़ जाता है विवाद

Kartik Aaryan Impressed by 3-Year-Old Kid Singing of Ami Je Tomar from Bhool Bhulaiyaa 3
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
बच्ची के गाने ने कार्तिक को किया प्रभावित

'भूल भुलैया 3' की सफलता के महीनों बाद फिल्म के मुख्य अभिनेता कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा वीडियो शेयर किया। वीडियो में एक तीन साल की बच्ची 'आमी जे तोमार 3.0' गाते हुए बिल्डिंग ब्लॉक्स के साथ खेलती नजर आ रही है। बच्ची की आवाज और उसकी गाने के अंदाज ने कार्तिक को काफी प्रभावित किया है।
Singer Vishal Dadlani: विशाल ददलानी ने सरकार पर क्यों कसा तंज? समय रैना को सपोर्ट करते दिखे सिंगर

Kartik Aaryan Impressed by 3-Year-Old Kid Singing of Ami Je Tomar from Bhool Bhulaiyaa 3
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कार्तिक ने किया वीडियो साझा

वीडियो को साझा करते हुए कार्तिक ने लिखा, "यह है शुद्ध प्यार.. तीन साल की उम्र में खेलते-खेलते इतना मुश्किल गाना गा लिया, दिल जीत लिया आपने। 'आमी जे तोमार' अब भी ट्रेंडिंग है।" कार्तिक की पोस्ट पर फैंस ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। एक फैन ने कहा, “आपको अभी तक क्रेज का अंदाजा नहीं है। ज्यादातर बच्चे इस गाने के बोल याद कर चुके हैं।” दूसरे ने कहा, “यह तो सिर्फ आपके कारण है।” एक और फैन ने लिखा, “रूह बाबा दिल जीत रहे हैं।”

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)


विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan Impressed by 3-Year-Old Kid Singing of Ami Je Tomar from Bhool Bhulaiyaa 3
भूल भुलैया 3 के रूह बाबा - फोटो : सोशल मीडिया
भूल भुलैया 3 ने की थी जमकर कमाई

'भूल भुलैया 3' की कमाई की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने बंपर कलेक्शन किया था। यह कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने भारत में 260.04 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को टिकट खिड़की पर हिट घोषित किया गया था। 

विज्ञापन
Kartik Aaryan Impressed by 3-Year-Old Kid Singing of Ami Je Tomar from Bhool Bhulaiyaa 3
श्रीलाला और कार्तिक आर्यन - फोटो : यूट्यूब
श्रीलीला के साथ जल्द आएंगे नजर

 कार्तिक जल्द ही अनुराग बसु की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ श्रीलीला भी हैं। यह उनकी पहली हिंदी फिल्म है। हाल ही में कार्तिक ने अपनी आगामी फिल्म का पहला गाना 'तू मेरी आशिकी है' शेयर किया, जिसमें वे एक रॉकस्टार के रूप में नजर आ रहे थे। यह फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि फिल्म का नाम अभी तक मेकर्स ने नहीं बताया है।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed