फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj & DK: नेटफ्लिक्स ने माना ‘रक्त ब्रह्माण्ड’ के निर्माण में फर्जीवाड़ा, अमेजन की एडल्ट सीरीज पर फिरा पानी

Wed, 19 Feb 2025 06:20 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 19 Feb 2025 06:20 PM IST
सार

Raj & DK: ओटीटी दुनिया के बेहतरीन निर्देशकों में शुमार रहे राज और डीके के दो पूरे बन चुके शो पर बहुत बड़ी गाज गिरी है। नेटफ्लिक्स के लिए बने उनके शो ‘रक्तब्रह्माण्ड’ का नाम ओटीटी की इस साल की स्लेट से गायब है।

विज्ञापन
Fraud in Rakt Brahmand Production Amazon Cancels Raj and DK Adult Series Amid Controversy
राज एंड डीके - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राज और डीके, नाम तो सुना ही होगा? ओटीटी के सबसे चर्चित शोज ‘फैमिलीमैन’, ‘फर्जी’, ‘सिटाडेल: हनी बनी’ के निर्देशक और ‘स्त्री’ जैसी कल्ट क्लासिक के लेखक। दोनों का नाम बड़े परदे पर भी कभी खूब हल्ला मचाता रहा है लेकिन फिलहाल हल्ला मचा है इनकी दो आने वाली सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड’ और ‘गुलकंदा टेल्स’ को लेकर। ‘अमर उजाला’ इस बात की पुष्टि कर सकता है कि राज और डीके की कंपनी इन दिनों आर्थिक धोखाधड़ी की एक जांच के केंद्र में है, और ये आर्थिक धोखाधड़ी उनके नेटफ्लिक्स के लिए बन रहे शो में हुई। इस बीच खबर ये भी है कि उनकी अमेजन प्राइम वीडियो ने सेक्स कॉमेडी के तौर पर बनी रही उनकी सीरीज बंद कर दी है।


Vineet Kumar Singh: 'छावा' की शूटिंग से पहले कवि कलश की समाधि पर गए थे विनीत, बताया किरदार में कैसे मिली मदद

Fraud in Rakt Brahmand Production Amazon Cancels Raj and DK Adult Series Amid Controversy
राज एंड डीके - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ओटीटी दुनिया के बेहतरीन निर्देशकों में शुमार रहे राज और डीके के दो पूरे बन चुके शो पर बहुत बड़ी गाज गिरी है। नेटफ्लिक्स के लिए बने उनके शो ‘रक्तब्रह्माण्ड’ का नाम ओटीटी की इस साल की स्लेट से गायब है। इस शो को बनाने में कथित रूप से कोई दो करोड़ रुपये का घपला पता चला है और नेटफ्लिक्स ने इसकी जांच भी बिठा दी है। उधर, अमेजन प्राइम पर राज और डीके का शो ‘गुलकंदा टेल्स’भी बताते हैं कि वीरगति को प्राप्त हो गया है। ‘रक्तब्रह्माण्ड’ अपने कथित फर्जीवाड़े के चलते निकट भविष्य में लोगों तक पहुंचता नहीं दिखता।
Rakesh Roshan: वैनिटी वैन के इस्तेमाल को लेकर ये क्या बोल गए राकेश रोशन? कहा- हमारे स्टूडियो में मेकअप रूम...

Fraud in Rakt Brahmand Production Amazon Cancels Raj and DK Adult Series Amid Controversy
राज एंड डीके - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नेटफ्लिक्स प्रबंधन ने ‘अमर उजाला’ से बात में ये बात स्वीकारी है कि वेब सीरीज ‘रक्त ब्रह्माण्ड’ के निर्माण में फ्रॉड हुआ है और इसकी जांच जारी है। सीरीज की शूटिंग भी फिलहाल रुकी हुई है। बताया गया कि इसकी टीम अभी अपने अगले शेड्यूल की तैयारी में व्यस्त है और इसके कुछ एक्शन सीन्स की शूटिंग बारी है। वेब सीरीज ‘रक्त ब्रह्माण्ड’ में समांथा रुथ प्रभु और वामिका गब्बी के अलावा आदित्य राज कपूर और अली फजल जैसे कलाकार भी शामिल हैं। इस साल घोषित नेटफ्लिक्स की स्लेट में इस शो का नाम नहीं है। नेटफ्लिक्स का इस बारे में कहना है कि ये साल अगले साल की स्लेट में जरूर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fraud in Rakt Brahmand Production Amazon Cancels Raj and DK Adult Series Amid Controversy
राज एंड डीके - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, पहले ‘फर्जी’ और फिर ‘सिटाडेल हनी बनी’ के ओटीटी पर फेल हो जान के चलते अमेजन प्राइम वीडियो से राज और डीके के रिश्ते अब बताते हैं कि पहले जैसे नहीं रहे। गमीनत है कि उनकी चर्चित सीरीज ‘फैमिली मैन’ का सीजन 3 ठीक ठाक बन रहा है, नहीं तो दोनों की अतरंगी सी सेक्स कॉमेडी सीरीज ‘गुलकंदा टेल्स’ पर ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो ने ही गाज गिरा दी है। सीरीज ‘गुलकंदा टेल्स’ कुछ कुछ कामसूत्र लिखे जाने के जमाने की कहानी है और इसमें खूब सारे सेक्स सीन्स भी शामिल किए गए हैं जिन्हें देखने के बाद अमेजन प्राइम ने इसे फिर से शूट करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
Fraud in Rakt Brahmand Production Amazon Cancels Raj and DK Adult Series Amid Controversy
राज एंड डीके - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब पता चला है कि सीरीज ‘गुलकंदा टेल्स’ को शूट और रीशूट करते करते सीरीज का बजट 120 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है और इसके बाद भी जो बनकर सामने आया है, उसे प्रसारित करने में अमेजन प्राइम वीडियो के हाथ पैर फूल गए। बताते हैं कि अमेजन प्राइम वीडियो ने ये पूरा का पूरा शो ही रद्द कर दिया है। इस बारे में अमेजन प्राइम वीडियो से उनका पक्ष जानने की भी कोशिश की गई। ओटीटी के आधिकारिक प्रवक्ता ने ‘अमर उजाला’ का सवाल व्हाट्सऐप पर पढ़ तो लिया है, पर अभी जवाब मिलना बाकी है।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed