फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vicky Kaushal: शिवाजी की 395वीं जयंती पर पहली बार रायगढ़ किले पहुंचे विक्की, बोले- ‘इससे अच्छा मौका नहीं..’

Wed, 19 Feb 2025 04:22 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 19 Feb 2025 04:22 PM IST
सार

Vicky Kaushal: विक्की कौशल ने शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती के अवसर पर पहली बार रायगढ़ किले का दौरा किया। वहां जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
Chhaava actor Vicky Kaushal Visits Raigad Fort on Chhatrapati Shivaji Maharaj 395th Birth Anniversary
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम
विक्की कौशल की हालिया फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर जोरदार हिट साबित हो रही है। इस फिल्म में उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। फिल्म को दर्शकों से जबर्दस्त प्यार मिल रहा है। विक्की भी इस प्रतिक्रिया से काफी खुश हैं। इस बीच विक्की ने शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्होंने लोगों को खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं।

Vineet Kumar Singh: 'छावा' की शूटिंग से पहले कवि कलश की समाधि पर गए थे विनीत, बताया किरदार में कैसे मिली मदद

 
Chhaava actor Vicky Kaushal Visits Raigad Fort on Chhatrapati Shivaji Maharaj 395th Birth Anniversary
छावा के एक सीन में विक्की कौशल - फोटो : Youtube @Maddock films
विक्की ने सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें
विक्की कौशल ने शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती के मौके पर एक खास अनुभव साझा किया। विक्की पहली बार रायगढ़ किले पहुंचे, जहां उन्होंने शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने इस अनुभव को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए विक्की ने लिखा, "आज छत्रपति शिवाजी जयंती के अवसर पर मुझे रायगढ़ किले पर जाकर अपना सम्मान अर्पित करने का सौभाग्य मिला। यहां मुझे पहली बार आने का मौका मिला था। महाराज से आशीर्वाद लेने के लिए इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था।"

View this post on Instagram

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)



 
Chhaava actor Vicky Kaushal Visits Raigad Fort on Chhatrapati Shivaji Maharaj 395th Birth Anniversary
'छावा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रायगढ़ में ही छत्रपति बने थे शिवाजी महाराज
शिवाजी महाराज का ऐतिहासिक राज्याभिषेक 6 जून, 1674 को रायगढ़ किले में हुआ था। इस भव्य आयोजन के दौरान शिवाजी को मराठा साम्राज्य का सम्राट घोषित किया गया। राज्याभिषेक संस्कार वाराणसी के प्रसिद्ध आचार्य गंगा भट्ट ने शास्त्रों के अनुसार संपन्न किया था। इस अवसर पर, गंगा भट्ट ने शिवाजी के सिर पर यमुना, सिंधु, गंगा, गोदावरी, नर्मदा, कृष्णा और कावेरी नदियों के जल से भरे सोने के बर्तन से पानी डाला गया था। यहीं पर शिवाजी को 'शककर्ता' (युग का संस्थापक) और 'छत्रपति' की उपाधि से सम्मानित किया गया था।Chhaava: घर जाने पर शरीर पर मिलते थे कट के निशान, जानें 100 किलो के विक्की कौशल कैसे बने ‘छावा’
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chhaava actor Vicky Kaushal Visits Raigad Fort on Chhatrapati Shivaji Maharaj 395th Birth Anniversary
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही 'छावा'
विक्की कौशल की हालिया फिल्म 'छावा' की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म जबर्दस्त कमाई कर रही है। महज तीन दिन में यह फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में कामयाब रही। वहीं, वीकडेज यानी कामकाज वाले दिन में भी यह फिल्म टिकट खिड़की पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। पांच दिन में यह फिल्म 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।
विज्ञापन
Chhaava actor Vicky Kaushal Visits Raigad Fort on Chhatrapati Shivaji Maharaj 395th Birth Anniversary
'छावा' प्रमोशन के दौरान विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन फिल्मों में आएंगे नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की इन दिनों कई बड़े बजट की फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। वह जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी हैं। वहीं, वह महावतार नाम की फिल्म में भी जल्द ही दिखने वाले हैं।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed